लौकी से लद जाएगी बेल, जड़ में डालें ये खास चीज, उठाएं ताजी सब्जी का मजा

अगर आप चाहते हैं कि आपकी लौकी की बेल खूब फले-फूले और भरपूर सब्जियां दे, तो बस एक आसान उपाय आजमाएं,  यह खास चीज जड़ में डालने से बेल तेजी से बढ़ेगी और सब्जियों से लद जाएगी।
Plant Care

बस कुछ ही दिनों के बाद गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। इस मौसम में लोग तोरई, भिंडी और लौकी जैसी सब्ज़ियों को खाना बेहद पसंद करते हैं। लोगों को अपने घरों में पेड़-पौधे लगाना बहुत ही अच्छा लगता है, लोग न सिर्फ़ रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाना पसंद कर रहे हैं बल्कि मौसम फलों और सब्ज़ियों की पौधे भी अपने घरों में लगा लेते हैं। ऐसे में ज़ाहिर सी बात है कि अगर आपने भी पेड़-पौधे लगाने का शौक़ है तो आपको भी अपने घरों में सब्ज़ियों के पौधे तो ज़रूर लगाते होंगे।

मार्च का महीना शुरू हो गया है, ऐसे में आपके मन में भी लौकी का पौधा लगाने का विचार तो आ ही रहा होगा, जिससे कि आप गर्मियों में ताज़ी ताज़ी लौकी का आनंद उठा सकें। इस बात का ध्यान रखें कि गर्मी के मौसम में पेड़-पौधे की देखभाल करना बहुत ज़रूरी होता है। सही देखभाल न की जाए तो पेड़-पौधे सूख सकते हैं, मुरझा सकते हैं, साथ ही साथ जल भी सकते हैं।

लौकी की बेल की देखभाल (Plant Care)

अगर आप अपने घर में लौकी की बेल लगाना चाहते हैं, या फिर पहले से ही लौकी की बेल लगी हुई है, लेकिन वह सूख गई है, या फिर उसमें किसी कारण से लौकी नहीं लग रही है, तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आज हम आपको ऐसा एक तरीक़ा बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से लौकी की बेल में ढेरों फूल और लौकी लगने लगेगी, तो चलिए बिना देर करते हुए जान लेते हैं।

लौकी की जड़ में डालें ये खास चीज

लहसून का पेस्ट

क्या आप जानते हैं कि लौकी की बेल की बेहतरीन ग्रोथ के लिए, आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हाँ बिलकुल सही सुना, वहीं लहसून जो घर की रसोई में खाने को स्वादिष्ट बनाने में काम आता है। लहसुन का पेस्ट लौकी की बेल के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है। इस पेस्ट को आपको जड़ों में डालना है, फिर आपको कुछ ही दिनों में कमाल नज़र आने लगेगा। चलिए फिर जान लेते हैं कि आपके पेस्ट कैसे बनाना है और कैसे इसका इस्तेमाल करना है।

कैसे करें इस्तेमाल

  • लहसुन का पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले 20-25 लहसुन की कलियां को अच्छी तरह से छील लें। फिर इन्हें बेलन या फिर किसी भी चीज़ों की मदद से कूट लें। मिक्सर में पीस कर भी आप लहसुन का पेस्ट बना सकते हैं।
  • इसके बाद थोड़ी सी नीम की पत्तियां लें, और इन्हें भी मिक्सर में अच्छी तरह से पीस लें। अब इन दोनों पेस्ट को पानी में मिलाकर एक घोल तैयार कर लें।
  • तैयार किए गए इस घोल को लौकी की बेल की जड़ में डालें। डालने से पहले मिट्टी को हल्का हल्का खोद लें, घोल डालने के बाद जड़ों को मिट्टी से ढक दें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews