गेंदे के पौधों में रोजाना डालें ये जादुई चीज, भर-भर के खिलेंगे फूल

Plant Care: गेंदे के पौधों में रोजाना चावल का पानी डालें और देखिए कैसे ये जादुई असर दिखाता है। यह प्राकृतिक खाद के रूप में काम करता है, जिससे पौधों की ग्रोथ बढ़ती है।
Plant Care

Plant Care: अधिकांश लोगों को घर में तरह-तरह के पौधे लगाने का शौक होता है। आमतौर पर लोगों को रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने का बेहद शौक होता है।

फूलों वाले पौधे लगाना तो बेहद आसान होता है परंतु उनकी देखभाल करना थोड़ा सा मुश्किल होता है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं, जिन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है इन्हीं पौधों में से एक है गेंदे का पौधा।

गेंदे के फूल

पीले, नारंगी और मरून गेंदे के फूलों का गमला घर में बेहद सुंदर लगता है। यह फूल न केवल अपने खूबसूरती से बल्कि अपनी उपयोगिता से भी लोगों को आकर्षित करता हैं। गेंदे के फूल पूजा पाठ में तो उपयोग होते ही हैं साथ ही यह त्वचा और बालों के लिए भी अत्यंत फायदेमंद होते हैं। इन पौधों की देखभाल करना भी बेहद आसान होता है। लेकिन फिर भी कई बार ऐसा होता है की देखभाल करने के बावजूद भी पौधा अच्छे से बढ़ नहीं पता है और मुरझा जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने गेंदे के पौधे की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं।

चावल का पानी

गेंदे के पौधों में सैकड़ो खूबसूरत फूल खिलाने के लिए चावल का पानी एक प्रभावी उपाय हो सकता है। यह एक प्रकार का होममेड स्प्रे की तरह काम करता है जो पौधों को आवश्यक पोषण तत्व प्रदान करता है। साथ ही साथ उनकी ग्रोथ बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। खासकर मुरझाए गए गेंदे के पौधे के लिए चावल का पानी बेहद फायदेमंद साबित होता है। लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। क्योंकि गलत तरीके से चावल का पानी डालने पर यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए गेंदे के पौधे में चावल का पानी डालने की सही विधि के बारे में जान लेना आवश्यक है, ताकि आप अपने पौधों को अधिकतम लाभ पहुंचा सके।

कैसे इस्तेमाल करें चावल का पानी

चावल बनाने से पहले जब आप उसे धोते हैं तो उसके पानी को फेंकने की बजाय इकट्ठा कर सकते हैं। इस पानी को गेंदे के पौधे में डालने से पहले पौधे के आसपास खरपतवार को हटा दें। इसके बाद जड़ों के पास की मिट्टी को अच्छी तरह से गुड़ाई करें, ताकि पानी डालने पर यह मिट्टी के अंदर अच्छी तरह समा सके।

अब एक ग्लास में चावल का पानी लेकर उसे गेंदे के पौधे की मिट्टी में डालें। इस प्रक्रिया को आप रोजाना चावल धोने के बाद दोहरा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें की बहुत ज्यादा पानी ना डालें, क्योंकि इससे जड़ों के सड़ने का खतरा बढ़ सकता है। इस सरल उपाय से आप अपने गेंदे के पौधों को बेहतर पोषण दे सकते हैं और उनकी वृद्धि में सुधार भी कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews