बिना किसी झंझट के गमले में ही उगाएं ताजा और खुशबूदार धनिया, जानें मार्च-अप्रैल में लगाने के 5 जबरदस्त तरीके

अगर आप घर पर ही ताजा और खुशबूदार धनिया उगाना चाहते हैं, तो मार्च-अप्रैल का महीना सबसे सही समय है। इस मौसम में सही तकनीक अपनाकर आप गमले में भी घना और हरा-भरा धनिया उगा सकते हैं।
Coriander plant

गर्मियों का सीज़न बस आ ही चुका है, इस मौसम में हरी हरी ताज़ी सब्ज़ियां लोगों को बहुत पसंद होती है। इन सब सब्ज़ियों का स्वाद बढ़ाता है हरा धनिया। न सिर्फ़ सब्ज़ी बल्कि गर्मियों में बनने वाली तरह तरह की ड्रिंक में भी हरे धनिए की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बार बार बाज़ार जाकर हरा धनिया ख़रीदना कहीं न कहीं आपकी जेब ढीली कर सकता है, ऐसे में क्यों न घर पर ही हरा धनिया लगाया जाए।

बहुत लोगों को लगता है कि घर में गमले में हरा धनिया लगाना मुश्किल होता है लेकिन असल में ऐसा नहीं है। बस थोड़ी सी सही देखभाल घर में ही हरा धनिया का पौधा लगा सकते हैं और जब चाहे तब ताज़ा हरा धनिया की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं कि किस तरह से हरा धनिया का पौधा घर में लगाना चाहिए।

धनिया के पौधे की देखभाल (Plant Care)

अगर आप हरा धनिया के पौधे को जल्दी उगाना चाहते हैं तो आपको बीजों को कुछ इस तरह तैयार करना होगा। सबसे पहले बाज़ार से खड़ी धनिया के बीज लेकर आएँ अगर आपके घर में पहले से ही बीज मौजूद है, तो इन बीजों को आप सीधे भी मिट्टी में डाल सकते हैं, लेकिन जैसा कि हमने कहा कि अगर आप चाहते हैं कि हरा धनिया का पौधा जल्दी से उग जाए, तो ऐसे में आपको इन बीजों को पानी में भिगोकर मिट्टी में डालना चाहिए। चलिए पूरी प्रॉसेस को समझते हैं।

कैसे उगाएं बीज

सबसे पहले बीजों को हल्का सा उठ कर दो हिस्सों में बाँट लें। बाँटने के बाद इन बीजों को रात भर पानी में भिगोने के लिए रख दें। सुबह इन बीजों को छान कर एक साफ़ कपड़े में सुखा लें। सुखाने के बाद, इन बीजों को मिट्टी में दबा दें।

धनिया कि पौधे को अच्छे से उगाने के लिए आपको सही गमले का चुनाव करना होगा। सही गमले का मतलब यह नहीं है कि आप बहुत गहराई वाले गमले का इस्तेमाल करें बल्कि ऐसा गमला हो जिसकी चौड़ाई ज़्यादा हो और थोड़ा खुला खुला हो, जिससे की धनिया का पौधा अच्छी तरह से फैल सके। पानी निकालने के लिए गमले में नीचे एक छोटा सा छेद ज़रूर करें। अगर आपके पास मिट्टी का गमला नहीं है तो आप प्लास्टिक की टोकरी या फिर किसी भी प्लास्टिक के बर्तन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे करें धनिया के पौधे की देखभाल

  • धनिया के पौधे को सही देखभाल की आवश्यकता होती है, जिससे की पौधा स्वस्थ रहे और अच्छे से बढ़ सके। इस बात का ध्यान रखें कि धनिया कि पौधे को ज़्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है, एक दिन छोड़कर ही पानी डालें।
  • धनिया के पौधे को कभी भी सीधी धूप में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पत्तियां जल सकती है। दुनिया के पौधे को ऐसी जगह पर रखें जहाँ उसे थोड़ी धूप वो थोड़ी छांव मिलती रहे।
  • धनिया के पौधे में लगभग हर 15-20 दिन ke अंदर खाद डालना ज़रूरी होता है। आप बाज़ार में मिलने वाली खादों की बजाय नीम की खाद और गोबर की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आपको पत्तियाँ पीली नज़र आ रही है तो पानी की मात्रा को कम करें, उन पीली पत्तियां को हटा देना चाहिए, जिससे की नई पत्तियों को उगने के लिए जगह मिल सके।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews