फूलों और सब्जियों के पौधों के लिए सर्दियों का जादुई टॉनिक, 10 मिनट में करें तैयार

Plant Care: सर्दियों में फूलों और सब्जियों के पौधों को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि ठंडे मौसम में नमी बढ़ जाती है और सूरज की रोशनी कम होती है। इस समय पौधों को नियमित धूप में रखना जरूरी है, ताकि वे स्वस्थ और हरे-भरे रहें।
Plant Care

Plant Care: ठंड का मौसम न सिर्फ इंसानों की त्वचा के लिए सख्त होता है, बल्कि यह पौधों के लिए भी थोड़ा सा असहनीय होता है। ठंड आते ही पौधे अक्सर स्वास्थ और मुरझाए हुए नजर आने लगते हैं। क्योंकि ठंडी हवाएं, कम धूप और बारिश की कमी उनके स्वास्थ्य व नकारात्मक प्रभाव डालती है।

यदि आप अपने छत ,बालकनी या बगीचे में लगे सब्जी और फूलों के पौधों को इस मौसम में सुरक्षित रखना चाहती हैं, तो एक खास जादुई टॉनिक आपके काम आ सकता है। यह टॉनिक कोई बाजार में मिलने वाला केमिकल बेस्ड टॉनिक नहीं है। बल्कि इसे घर पर ही बनाया जा सकता है, यह बिल्कुल केमिकल फ्री है। साथ ही साथ इसे बनाने के लिए किसी भी प्रकार के कोई पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

जादुई टॉनिक बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1 लीटर पानी
50 ग्राम गुड़
दो-तीन चम्मच नीम का तेल
एक चम्मच शहद
स्प्रे बॉटल

कैसे तैयार करें गुड़ का जादुई टॉनिक

1. सबसे पहले एक बर्तन में एक लीटर पानी डालें।

2. अब इसमें 50 ग्राम गुड़ डालकर अच्छे से मिलाएं, ताकि गुड़ पूरी तरह से घुल जाए।

3. अब इस मिश्रण को गैस पर रखें और मध्यम आंच पर 30 मिनट तक उबालें। इससे गुड़ के पोषक तत्व अच्छी तरह पानी में समा जाएंगे।

4. गैस बंद करने के बाद मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

5. जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए, तब इसमें दो-तीन चम्मच नीम का तेल और एक चम्मच शहद डालें। अच्छे से मिलाएं, ताकि सभी सामग्री एकसार हो जाए।

6. तैयार टॉनिक को एक स्प्रे बोतल में भरकर अपने पौधों पर छिड़काव करें।

कैसे करें इस जादुई टॉनिक का इस्तेमाल

इस जादुई टॉनिक का इस्तेमाल करने के लिए इसे अपने बगीचे में लगे पौधों पर हफ्ते में एक बार स्प्रे करें। स्प्रे करने का सबसे अच्छा समय सुबह है या शाम का होता है, जब सूर्य की रोशनी कम होती है। जिसमें पौधों पर टॉनिक का प्रभाव बेहतर होता है। ध्यान रखें की टॉनिक को पौधों की पत्तियों और डंठल पर अच्छे से छिड़के, ताकि सभी हिस्से पोषण प्राप्त कर सकें।

इन बातों का रखें ध्यान

सर्दी के मौसम में नमी की मात्रा बढ़ जाती है, इसलिए पौधों को पर्याप्त धूप में रखना बहुत जरूरी है। जब आप पौधों को पानी दें, तो ध्यान रखें की मिट्टी में पानी जमा ना हो, क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती है। इसके साथ ही पौधों के आसपास मौजूद खरपतवार को तुरंत हटाना चाहिए, ताकि पौधों को पोषण मिल सके। ओस से पौधों को बचाने के लिए उन्हें कवर करके रखें, जिससे उनकी सेहत बरकरार रहे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews