क्या हर्ब्स के लिए फर्टिलाइजर वाकई खतरनाक है? फिर क्या करें

क्या आप भी अपनी हर्ब्स को फर्टिलाइजर देते हैं? अगर हां, तो आपको यह जानकर चौंकने वाला हो सकता है कि फर्टिलाइजर का इस्तेमाल हर्ब्स के लिए सही नहीं होता। अक्सर हम सोचते हैं कि फर्टिलाइजर से पौधों की ग्रोथ बढ़ेगी, लेकिन हर्ब्स पर इसका उल्टा असर हो सकता है.
Plant Care

पेड़-पौधे लगाना जितना आसान होता है उतना ही मुश्किल उनकी देखभाल करना होता है, यह बात तो हम सभी जानते है कि एक पौधे की अच्छी देखभाल करने के लिए पर्याप्त पानी, रोशनी, अच्छी मिट्टी और खाद की आवश्यकता होती है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनमें खाद नहीं डालना चाहिए. दरअसल हर्ब्स जैसे तुलसी , पुदीना और रोज़मेरी के लिए यह हमेशा सही नहीं होता है, क्योंकि ये पौधे बिना किसी खाद के भी अपने आप प्राकृतिक तरीक़े से बेहतर बढ़ जाते हैं.

क्या हर्ब्स के लिए फर्टिलाइजर वाकई खतरनाक है? (Plant Care)

अगर हम इन पौधों में अधिक खाद देते हैं तो इनका स्वाद बदल जाता है, और फिर ये खाने योग नहीं रहते हैं. इसलिए कहा जाता है कि हर्ब्स की देखभाल में संतुलन बनाए रखना और उन्हें ज़्यादा फर्टिलाइजर से बचाना चाहिए.

स्वाद बिगड़ जाता है

हर्ब्स जैसे तुलसी, पुदीना, हरा धनिया और रोज़मेरी को अच्छी मिट्टी और भरपूर धूप में उगने देना ही सबसे बेहतर तरीक़ा होता है. फर्टिलाइजर का अधिक इस्तेमाल न केवल उनकी प्राकृतिक स्वाद को बिगाड़ता है बल्कि इन्हें कमज़ोर भी बना सकता है. चलिए जानते हैं कि इन पौधों में ज़्यादा फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से क्या क्या नुक़सान हो सकते हैं.

केमिकल पौधों में समा जाते हैं

ये पौधे पहले से ही बहुत नाज़ुक होता है. अगर हम अत्यधिक मात्रा में फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करेंगे तो ये पौधे और भी ज़्यादा कमज़ोर हो जाएंगे, ज़्यादा फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करने से सारे केमिकल पौधों के अंदर ही समा जाते हैं.

ज्यादा खाद मतलब ज्याद पानी

फर्टिलाइजर का इस्तेमाल पौधों की ग्रोथ को तेज़ी से बढ़ा सकता है, इस बात में कोई श़क नहीं है. लेकिन अगर हम फर्टिलाइजर ज़्यादा डालते हैं, तो इसका मतलब है कि हमें पानी भी ज़्यादा डालना होगा. ये सब बाक़ी पौधों के लिए फ़ायदेमंद हो सकता है लेकिन तुलसी, हरा धनिया, पुदीना और रोज़मेरी के पौधों के लिए यह बेहद नुकसानदायक हो सकता है.

फिर हमें क्या करना चाहिए

  • हर्ब्स के लिए उपजाऊ, जैविक रूप से समृद्ध मिट्टी सबसे अच्छी होती है यह पौधों को प्राकृतिक पोषक तत्व प्रदान करती है.
  • अगर आप अपने पौधों को पोषक तत्व देना चाहते हैं तो जल्दी खाद जैसे कंपोस्ट या गोबर की खाद का इस्तेमाल करें.
  • हर्ब्स को दिन में कम से कम 5-6 घंटे की धूप की आवश्यकता होती है, धूप के बिना पौधे कमज़ोर हो सकते हैं और उनकी ग्रोथ भी रुक सकती है.
  • हर्ब्स को हल्का पानी देना ज़रूरी है लेकिन ज़्यादा पानी देने से बचें क्योंकि ऐसा करने से वे सड़ सकते हैं.
  • अगर इन पौधों में कीड़े मकोड़े लग गए हैं, तो आप नीम का तेल या साबुन के पानी के स्प्रे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews