महंगे खादों की जरूरत नहीं, लौकी की बेल को दें ये खाद, फसल होगी दोगुनी

Plant Care: महंगे खादों की जरूरत नहीं है, लौकी की बेल को अगर आप सही तरीके से पोषित करें, तो आप बिना किसी महंगे खर्च के अपनी फसल को दोगुना कर सकते हैं। लौकी की बेल को एक खास घरेलू खाद देने से उसकी पैदावार बढ़ती है और पौधा भी स्वस्थ रहता है।
Calabash Lauki

Plant Care: बहुत लोगों को घर में तरह-तरह के पौधे लगाने का शौक होता है, कुछ लोगों को रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधों के अलावा सब्जियों के पौधे लगाना भी अच्छा लगता है। इन्हीं सब्जी वाले पौधों में से एक है लौकी। क्या आप चाहते हैं कि आपका बगीचे में लगी लौकी की फसल और भी उपजाऊ हो। अगर हां, तो आज हम आपके लिए बहुत ही जरूरी जानकारी लेकर आए हैं।

लौकी का पौधा यदि सही तरीके से उगाया जाए तो वह बहुत अच्छे फल देता है। इसकी सब्जी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। न सिर्फ सब्जी बल्कि लौकी को कई प्रकार के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। लौकी की बेल को छत या बगीचे में लगाना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है क्योंकि यह काम स्थान में भी अच्छे से फैल जाती है।

इस तरह करें लौकी के पौधे की देखभाल

  • लौकी के पौधे को अच्छी और पर्याप्त धूप की जरूरत होती है, ताकि वह अच्छी तरह से विकसित हो सके। इसे ऐसी जगह पर लगाना चाहिए जहां पूरे दिन सूरज की रोशनी मिलती हो, क्योंकि लौकी की बेल को ज्यादा धूप में ही अच्छे से फलती फूलती है।
  • जब लौकी के पौधे में फूल आने लगे तो पानी की मात्रा को थोड़ा काम कर सकते हैं। इस समय पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, बल्कि मिट्टी को हल्का नाम रखना बेहतर होता है। अधिक पानी देने से जोड़ों में सड़न हो सकती है और पौधा सही तरीके से बढ़ नहीं पाता है।
  • लौकी के पौधे की गुड़ाई करते समय विशेष ध्यान रखना चाहिए, की पौधे की जड़ों को कोई नुकसान न पहुंचे। लौकी की जड़े ऊपर की ओर बढ़ती है, जिससे इन्हें नुकसान होने का खतरा अधिक होता है। इसलिए गुड़ाई करते वक्त हल्के हाथ से काम करें और जड़ों के पास ज्यादा गहरे ना जाएं।
  • जब लौकी के पौधे में 5-7 पत्तियां आ जाए, तो ऊपर के हिस्से को चुटकी से तोड़ दें। इस पौधे की शाखाएं फैलने लगेगी और वह घना होगा। पौधे का घना होना फलों की संख्या को बढ़ाता है, क्योंकि अधिक शाखाओं पर ज्यादा फूल और फल लगने की संभावना होती है।

किस तरह डालें खाद

लौकी के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप सरसों की खली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सरसों की खली लें, और उसे 24 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखें। फिर इस पानी को छानकर लौकी के पौधे में डालें। इस प्रक्रिया को 10 से 15 दिन के भीतर एक बार करें। इस घोल का उपयोग करने से पौधे में फूल झड़ने की समस्या खत्म हो जाएगी और पौधे में ढेर सारी लौकी निकलेगी। यह नुस्खा पौधे की सेहत को बेहतर बनाता है और इसकी पैदावार को बढ़ाता है

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews