Planting Tips: कम जगह है लेकिन लगाना चाहते हैं तरह-तरह के पौधे, तो अपनाएं ये शानदार ट्रिक्स

planting tips

Planting Tips: गार्डनिंग करने का शौक सभी को होता है लेकिन कम जगह होने के कारण लोग अपने इस शौक को बरकरार नहीं रख पाते हैं। गार्डनिंग एक शानदार शौक है। यह न सिर्फ आपको प्रकृति से जोड़ता है, बल्कि आपके घर को भी सुंदर बनाता है। लेकिन अगर आपके घर में जगह कम है, तो क्या आप गार्डनिंग नहीं कर सकते? बिलकुल नहीं! कम जगह में भी आप गार्डनिंग कर सकते हैं। बस आपको कुछ टिप्स और ट्रिक्स का इस्तेमाल करना होगा। आज हम आपको इस लड़की के द्वारा ऐसे कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप कम जगह होने के बावजूद भी तरह-तरह के रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे अपने घर में आसानी से लगा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

कम जगह में किन तरीकों से कर सकते हैं गार्डनिग

1. जगह का सदुपयोग करें: अपनी जगह का सदुपयोग करने के लिए वर्टिकल गार्डनिंग का इस्तेमाल करें। आप दीवारों पर शेल्फ लगाकर या लटकते हुए गमलों का उपयोग करके पौधे उगा सकते हैं।

2. छोटे पौधे चुनें: छोटे पौधे कम जगह में भी उगाए जा सकते हैं। आप जड़ी-बूटियाँ, सब्जियाँ, और फूलों के छोटे पौधे चुन सकते हैं।

3. गमलों का सही चुनाव: गमलों का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि वे आपके पौधे के आकार के अनुसार हों। छोटे पौधों के लिए छोटे गमले और बड़े पौधों के लिए बड़े गमले चुनें।

4. हैंगिंग प्लांट्स: अगर आपके घर में भी जगह कम हैं और आप भी तरह-तरह के पौधे लगाने चाहते हैं तो ऐसे में आप हैंगिंग प्लांट्स लगा सकते हैं। हैंगिंग प्लांट लगाने के लिए आपको ज्यादा जगह की जरूरत नहीं है आपको सिर्फ तरह-तरह के पौधों को लटकाना है।

5. ग्रो बैग्स: ग्रो-बैग प्लास्टिक, कपड़े या जूट से बने बैग होते हैं जिनमें पौधे उगाए जा सकते हैं। ये बैग विभिन्न आकारों और रंगों में उपलब्ध हैं और घर के अंदर या बाहर इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

6. मिट्टी का ध्यान रखें: अपने पौधों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी का उपयोग करें। मिट्टी में उचित जल निकासी का भी ध्यान रखें।

7. पानी और धूप : अपने पौधों को नियमित रूप से पानी दें। पानी देते समय ध्यान रखें कि मिट्टी न तो बहुत गीली हो और न ही बहुत सूखी। पौधों को धूप में भी रखें।

8. कीटों से बचाव: अपने पौधों को कीटों से बचाने के लिए जैविक कीटनाशकों का उपयोग करें।

9. रचनात्मक बनें: कम जगह में गार्डनिंग करते समय रचनात्मक बनें। आप विभिन्न प्रकार के गमलों और सजावटी सामानों का उपयोग करके अपनी गार्डन को सुंदर बना सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

शुरुआत में छोटे से गार्डन से शुरुआत करें। धीरे-धीरे अपने गार्डन का विस्तार करें। अपने पौधों की देखभाल नियमित रूप से करें। अपने पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी और मिट्टी ना डालें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews