PMMY scheme : सरकार की इस स्कीम से आप भी बन सकते है आत्मनिर्भर, जानें कैसे मिलेगा व्यवसाय के लिए 10 लाख तक का लोन?

PMMY scheme : सरकार की इस स्कीम से आप भी बन सकते है आत्मनिर्भर, जानें कैसे मिलेगा व्यवसाय के लिए 10 लाख तक का लोन?

PMMY scheme : ज्यादातर लोगों को सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं होती है। इसीलिए आज हम आपको सरकार की एक ऐसी योजना के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप आत्मनिर्भर बन सकते है। दरअसल इस योजना के तहत आपको सरकार द्वारा अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन दिया जाता है। दरअसल देश में छोटे उद्यमियों और घरेलू महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने 2015 में मुद्रा योजना(PMMY) शुरू की थी। जिसकी मदद से छोटे-छोटे कारोबार करने वालों, रेहड़ी-पटरी चलाने वालों और छोटी दुकानें खोलने वालों के लिए लोन की सुविधा सरकार प्रदान करती है।

महिलाओं को 10 लाख तक का मिला लोन:

दरअसल इस स्कीम ने अभी तक लघु उद्योग के सपनों को साकार करने में बड़ी मदद की है। आपको बता दें की खास तौर पर महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में मुद्रा योजना(PMMY) ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। इसकी मदद से महिलाओं को 10 लाख तक का लोन मिला है। यदि आप भी अपने व्यवसाय को शुरू करने का सोच रहे है तो यह योजना आपके काम की हो सकती है। इसकी मदद से आप भि सैलून, जिम, शॉप जैसा कुछ भी व्यवसाय शुरू कर सकते है। वहीं इस स्कीम के चलते ई-रिक्शॉ, ऑटोरिक्शॉ चलाने वालों और रेहड़ी-पटरी वालों को भी लोन मिला है।

जानिए क्या है पीएम मुद्रा योजना:

दरअसल प्रधानमंत्री मुद्रा योजना यानि (PMMY) एक माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी (MUDRA) लोन स्कीम कहलाती है। केंद्र सरकार की इस स्कीम की मदद से सरकार आम नागरिकों को और MSME को लोन मुहैया कराती है। दरअसल इसमें 3 तरह के लोन दिए जाते हैं, जिनके नाम शिशु, किशोर और तरुण है।

जानकारी के अनुसार मुद्रा लोन स्कीम में सरकार ज्यादा से ज्यादा 10 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करती है। इसके साथ ही मुद्रा लोन लेने के लिए आवेदक को बैंकों या लोन संस्थानों को कोई सिक्योरिटी जमा कराने की ज़रूरत भी नहीं होती है। वहीं इस लोन का भुगतान भी 5 साल तक किया जा सकता है। कमर्शियल वाहन,सर्विस सेक्टर,फूड एंड टेक्सटाइल सेक्टर,कारोबारी गतिविधियां, कृषि से जुड़ीं गतिविधियां इस लोन में शामिल है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews