चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आलू और शहद का खास फेस पैक, घर पर ऐसे बनाएं

अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा चमकदार और मुलायम दिखे, तो आलू और शहद का फेस पैक आपके लिए बेस्ट है। यह स्किन की टैनिंग हटाकर ग्लो बढ़ाता है और दाग-धब्बों को कम करता है। घर पर आसान तरीके से इसे बनाकर पा सकते हैं पार्लर जैसा निखार।
Potato Face Pack

हम सब चाहते हैं कि हमारी त्वचा हमेशा साफ, ग्लोइंग और हेल्दी दिखे। लेकिन धूप, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरे पर टैनिंग, पिग्मेंटेशन और रूखापन आ जाता है। महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का असर भी अक्सर कुछ दिनों तक ही रहता है।

ऐसे में घरेलू नुस्खे एक बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। खासतौर पर आलू और शहद का फेस पैक, जो आपकी त्वचा को नैचुरल तरीके से पोषण देकर निखार लाता है। आलू स्किन को ब्राइट करता है, जबकि शहद उसे मॉइस्चराइज कर स्मूद बनाता है।

आलू और शहद के फेस पैक के फायदे

टैनिंग और पिग्मेंटेशन दूर करता है

आलू में मौजूद कैटेचोल एंजाइम त्वचा की रंगत को हल्का करने में मदद करता है। यह पिग्मेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को कम करता है। नियमित इस्तेमाल से चेहरे पर जमा धूप की टैनिंग भी धीरे-धीरे हटने लगती है। इससे स्किन का नैचुरल ग्लो वापस आता है।

स्किन को करता है हाइड्रेट और मुलायम

शहद में नैचुरल ह्यूमेक्टेंट्स होते हैं, जो त्वचा में नमी को बनाए रखते हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई और रूखी हो गई है, तो यह फेस पैक उसे तुरंत हाइड्रेट करता है। साथ ही इसमें मौजूद ऐंटीबैक्टीरियल गुण स्किन को हेल्दी और साफ रखते हैं।

झुर्रियों और बारीक रेखाओं को कम करता है

आलू और शहद का यह पैक एंटी-एजिंग के लिए भी कारगर है। इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम दिखने लगती हैं। लगातार उपयोग से स्किन टाइट और यंग दिखती है।

घर पर ऐसे बनाएं आलू और शहद का फेस पैक

  • एक मध्यम आकार का आलू लें और उसे अच्छी तरह धोकर छील लें।
  • आलू को कद्दूकस करें और उसका रस निकाल लें।
  • इस रस में 1 टेबलस्पून शहद डालकर अच्छे से मिला लें।
  • चेहरे को साफ पानी से धोकर इस पैक को ब्रश या उंगलियों की मदद से लगाएं।
  • 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

बेहतर रिजल्ट के लिए टिप्स

  • इस फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें।
  • लगाने से पहले फेस को अच्छे से क्लींजर से साफ करें, ताकि पैक स्किन में अच्छे से ऐब्जॉर्ब हो सके।
  • धूप में निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाएं, ताकि टैनिंग दोबारा न हो।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews