Potato For Face: चेहरे पर आएगा ग्लो, दूर होगी टैनिंग की समस्या, इन 3 तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल

Potato For Face: चेहरे पर आएगा ग्लो, दूर होगी टैनिंग की समस्या, इन 3 तरीकों से करें आलू का इस्तेमाल

Potato For Face: आलू में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ग्लोइंग स्किन और हेल्दी स्किन पाने में आलू आपकी मदद कर सकता है। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए बेहद लाभदायक माने जाते हैं। इसका इस्तेमाल करने से टैनिंग की समस्या से छुटकारा मिलता है। साथ ही काले दाग -धब्बे और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं खत्म होती। अलग-अलग तरीके से चेहरे पर आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आलू का रस आएगा चेहरे पर ग्लो

आलू को छीलकर उसे कद्दूकस और उसके रस में नींबू का रस मिलाकर लगाने से चेहरे से टैनिंग दूर होती है। आलू के रस और नींबू के रस को एक साथ मिलाकर कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

आलू और मुल्तानी मिट्टी का मिश्रण वरदान

आलू और मुल्तानी मिट्टी का कॉन्बिनेशन स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। एक कटोरी में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और एक चम्मच आलू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

सॉफ्ट बनेगी स्किन

आलू और शहद को एक साथ लगाना भी बेहद लाभकारी माना जाता है। शहद स्किन को मुलायम बनाता है। वहीं आलू में ब्लीचिंग के गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की रंगत में सुधार लाता है। दो चम्मच आलू के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर रखें। बाद में पानी से फेस को धो लें।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News इन बातों की पुष्टि नहीं करता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews