
चेहरे की डेड स्किन, टैनिंग और दाग-धब्बों से परेशान हैं? हर बार पार्लर जाना या महंगे फेस स्क्रब खरीदना संभव नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में मौजूद आलू इस समस्या का आसान और असरदार इलाज है?
आलू और शहद से बना स्क्रब स्किन को न सिर्फ गहराई से साफ करता है, बल्कि उसे नेचुरली नमी भी देता है। ये दोनों सामग्रियां स्किन को एक्सफोलिएट करती हैं और डेड स्किन हटाने में मदद करती हैं। आइए जानते हैं कि इस होममेड आलू स्क्रब को कैसे बनाएं, कैसे इस्तेमाल करें और किन समस्याओं से राहत पाएं।
घर पर बनाएं आलू और शहद से बना खास स्क्रब
स्क्रब बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 मध्यम आकार का कच्चा आलू
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच चावल का आटा
- आधा नींबू (यदि आपकी स्किन ऑयली है)
विधि
सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें। फिर उसमें शहद और चावल का आटा मिलाएं। अगर आप चाहें तो थोड़ा-सा नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इस मिक्सचर को अच्छे से मिलाकर पेस्ट बना लें।
स्क्रब का इस्तेमाल कैसे करें?
- सबसे पहले अपने चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से साफ करें।
- फिर तैयार स्क्रब को चेहरे पर गोल-गोल घुमाते हुए धीरे-धीरे मसाज करें।
- ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा दबाव न डालें, खासकर अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है।
- 3 से 5 मिनट तक स्क्रबिंग करने के बाद इसे 10 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
- फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
- इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करने से डेड स्किन हटती है, स्किन ब्राइट होती है और प्राकृतिक ग्लो आता है।
क्या हैं इसके फायदे?
- डेड स्किन सेल्स हटाता है और स्किन को रिपेयर करता है।
- सन टैनिंग को कम करता है और स्किन टोन को भी समान बनाता है।
- शहद स्किन को हाइड्रेट करता है और ऐंटी-बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज़ के चलते मुंहासों से बचाव करता है।
- नियमित इस्तेमाल से स्किन में नेचुरल ग्लो आता है और चेहरे की थकान भी कम होती है।
- यह स्क्रब सभी स्किन टाइप के लिए उपयुक्त है, खासकर सेंसिटिव स्किन वालों के लिए एकदम सेफ है।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →

