बारिश के मौसम में सड़ रहे आलू और प्याज, तो अपनाएं ये ट्रिक्स, दूर हो जाएगा आपका टेंशन!

बरसात का मौसम अपने साथ-साथ नमी और उमस दोनों लेकर आता है। कभी चिलचिलाती धूप, तो कभी बादल और छांव, फिर अचानक से भारी बारिश के कारण मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी ही रहता है।
Onion & Potato AI

देश भर में इन दिनों भारी बारिश का दौर जारी है, जिस कारण नदी-नाले उफान पर हैं। इस मौसम में स्किन के साथ-साथ हेल्थ का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। इसके अलावा, घर में रखी साफ सब्जियां भी नमी के कारण सड़ने लग जाती हैं, जिससे भारी नुकसान भी उठाना पड़ता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हो, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आलू और प्याज को सड़ने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है, बस आपको स्टेप बाय स्टेप रूल्स को फॉलो करना है।

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि बरसात का मौसम अपने साथ-साथ नमी और उमस दोनों लेकर आता है। कभी चिलचिलाती धूप, तो कभी बादल और छांव, फिर अचानक से भारी बारिश के कारण मौसम में बदलाव का सिलसिला जारी ही रहता है।

क्यों होते हैं खराब?

ऐसे में घर में आलू और प्याज जैसी सब्जियां रखे होने पर खराब होने और सड़ने का खतरा बढ़ जाता है। उच्च आद्रता के कारण इनमें फंगस लग जाते हैं, जिससे सब्जियां खराब हो जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि मानसून में आलू और प्याज का स्टॉक कम ही रखें या फिर इसकी बराबर देखरेख करते रहें, ताकि यह खराब न हों और आपको नुकसान भी न पड़े।

अपनाएं ये ट्रिक्स

  • सबसे पहले मानसून के मौसम में आलू और प्याज खरीदने के बाद तुरंत इसे पैकेट से बाहर निकाल कर रख लें, ताकि यह पूरी तरह से सूख जाए। इसके बाद ही इसे स्टोर करें। कई बार मिट्टी लगी हुई रहती है, तो आपको अपने कीमती समय में से कुछ पल निकाल कर इसे साफ करना है। आपको इस दौरान खास ख्याल रखना है कि इसे बिल्कुल भी धोएं न, क्योंकि नमी के संपर्क में आने से ही यह सड़ सकता है।
  • बाजार से आलू और प्याज को घर लाने के बाद, कोई भी इनमें से कटा-फटा, अंकुरित या नरम हो, तो फौरन इसे बाकी सभी से अलग कर दीजिए, क्योंकि इनमें से एक भी टुकड़ा दूसरे सभी अच्छे प्याज और आलू को खराब कर सकता है।
  • तीसरा, आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि आलू और प्याज ठंडी, सूखी और हवादार जगह पर ही रखें। हां, इस दौरान आपको यह भी ध्यान रखना है कि जिस जगह आप इन्हें स्टोर कर रहे हैं, वहां पर धूप सीधी न आती हो और नमी भी कम हो। ऐसे में आप आलू और प्याज को सड़ने से बचा सकती हैं।
  • बारिश के मौसम में खासकर आलू और प्याज को जालीदार बांस की टोकरी या फिर खुली लकड़ी के बक्से में रखें, जिससे यह खराब नहीं होंगे।
  • प्याज और आलू दोनों को एक साथ नहीं, बल्कि अलग-अलग स्टोर करें। यदि आप दोनों को एक साथ रखती हैं, तो यह मुमकिन है कि ये जल्दी से सड़ जाएं।
  • कोशिश करें कि बरसात के मौसम में आलू और प्याज ज्यादा न खरीदें। जितनी जरूरत हो, उतना ही खरीद कर लाएं। इससे आपको नुकसान नहीं होगा। और यदि आपने पहले से ही आलू और प्याज को घर में स्टोर कर रखा है, तो कोशिश करें कि ये जल्दी से जल्दी उपयोग में आ सकें। आप महीना तक प्याज रखने के लिए नायलॉन स्टॉकिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews