वर्किंग वुमन्स के लिए प्रेगनेंसी का टाइम होता है थोड़ा मुश्किल, कॉम्प्लीकेशन्स से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

वर्किंग वुमन्स के लिए प्रेगनेंसी का टाइम होता है थोड़ा मुश्किल, कॉम्प्लीकेशन्स से बचने के लिए इन बातों का रखें ख्याल

Working During Pregnancy : वर्किंग वूमंस के लिए प्रेगनेंसी बहुत चैलेंजिंग होता है। इस दौरान उन्हें कामकाज के साथ-साथ खुद का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में कई बार ऑफिस और सेहत का ध्यान रखने में बैलेंस नहीं बन पाता। जिस कारण यह बहुत बड़ी समस्या बन सकती है। ड्यूरिंग प्रेगनेंसी किसी भी तरह की लापरवाही बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकती है। यदि आप भी इस दौर से गुजर रही हैं। फिर आज का आर्टिकल आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाला है। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि वर्किंग लाइफ के दौरान प्रेगनेंसी में किस प्रकार खुद का ख्याल रखें। गर्भावस्था में सेहत को प्रायोरिटी देना बहुत ज्यादा जरूरी होता है, तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिससे आप खुद का भी ख्याल रख सकती हैं। साथ ही अपने वर्क पर भी प्रॉपर तरीके से ध्यान दे सकती हैं…

इन टिप्स को करें फॉलो

  • प्रेगनेंसी के दौरान अपने डाइट पर ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी है। खासकर आप इस समय लिक्विड का सेवन कर सकते हैं। इस दौरान आप ज्यादा से ज्यादा दूध, जूस, सूप, छाछ, लस्सी, आदि पिएं। इसके साथ ही पानी भी भरपूर मात्रा में पीते रहे। यदि आपके ऑफिस में चाय मिलती है, तो उसे अवॉइड करें। इसके बदले आप ग्रीन टी पी सकती हैं।
  • गर्भावस्था के दौरान शरीर को हेल्दी और बैलेंस रखना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करें कि हर दिन ब्रेकफास्ट से लेकर रात का लंच टाइम-टू-टाइम करें। इसके अलावा आप दिन भर में फल, साबूत अनाज, ड्राई फ्रूट्स, आदि खा सकती हैं। यह शरीर को पोषक तत्वों से भरपूर रखता है, जिससे आपकी हेल्थ के साथ-साथ बच्चे को भी फायदा पहुंचेगा।
  • प्रेगनेंसी के दौरान ज्यादा भाग दौड़ करना सही नहीं होता। यदि आप ऑफिस जाने के लिए सुबह 07 बजे उठती है, तो अपनी डेली रूटीन से हटकर थोड़ा जल्दी उठने की कोशिश करें और बहुत ही आराम से वॉक करें। इसके साथ ही डॉक्टर द्वारा बताए गए एक्सरसाइज को रोज करें, जिससे शरीर को लाभ मिलेगा।
  • प्रेगनेंसी के दौरान यदि आप ऑफिस में वर्कलोड को थोड़ा काम कर लें, तो यह आपके लिए बहुत ही बेहतर होगा। आपके लिए इस वक्त आपकी हेल्थ बहुत ज्यादा जरूरी होती है। इसलिए इस बात को ना भुलाते हुए काम का प्रेशर को काम कर लें। बहुत ही ज्यादा टाइम तक एक ही जगह पर ना बैठे रहे थोड़ी-थोड़ी देर का ब्रेक ले लें और पहले इससे आपकी पीठ, कमर, हाथ, आंख और दिमाग को थोड़ा आराम भी मिल जाएगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews