
Premanand Maharaj: दिन पर दिन सरकारी नौकरी का क्रेज बढ़ता जा रहा है, हर कोई चाहता है कि उसकी सरकारी नौकरी लग जाए, लोग अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत भी करते हैं, लेकिन बढ़ते कॉम्पिटिशन के चलते हर किसी का सपना पूरा नहीं हो पाता है. ऐसे में कई लोग हताश हो जाते हैं, जब मन लगाकर पढ़ाई करने के बावजूद भी उन्हें फल नहीं मिलता है, तो वे अपने रास्ते से भटक जाते हैं, और फिर सरकारी नौकरी का सपना पीछे छोड़कर कुछ और अपनाने लगते हैं.
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले कई छात्र प्रेमानंद जी महाराज (Premanand Maharaj) से मिलते हैं, और अपने मन की उलझन को सुलझाने के लिए प्रेमानंद जी महाराज से मार्गदर्शन लेते हैं. ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों को प्रेमानंद जी महाराज ने कुछ गुरुमंत्र दिए हैं, जिनके बारे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएँगे, अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है तो इस मंत्र को फ़ॉलो करने से, नौकरी पाने की मौक़े बढ़ सकते हैं.
उत्साहित रहना चाहिए
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं, की ना सिर्फ़ सरकारी नौकरी करने वाले अभ्यार्थियों को बल्कि किसी भी चीज़ की तैयारी करने वाले अभ्यार्थियों को हमेशा अपनी पढ़ाई और अपने काम के प्रति उत्साहित रहना चाहिए. साथ ही साथ इस बात को भी स्वीकार करना चाहिए, की जीवन में बहुत कुछ अच्छा आसानी से नहीं मिलता है, अगर आप कुछ अच्छा पाना चाहते हैं, तो आपको धैर्य रखना पड़ेगा.
काम टालने की आदत नहीं होनी चाहिए
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कभी भी अभ्यार्थियों में काम टालने की आदत नहीं होनी चाहिए. काम टालने की आदत सिर्फ़ और सिर्फ़ इंसान को आलसी बना देती है, अपनी हर काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए, देर से किया गया काम सिर्फ़ और सिर्फ़ टेंशन देता है. समय पर किया गया काम संतुष्टि प्रदान करता है.
प्लानिंग बनाना बहुत ज़रूरी है
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं, की अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी करना चाह रहे है या फिर तैयारी करते हैं, तो आपको उसमें सफलता पाने के लिए प्लानिंग बनाना बहुत ज़रूरी है. प्लानिंग इस बात की बनाएँ कि आपको आज के दिन में कितना पढ़ना है, कहाँ जाना है, कब तक आना है, इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि आप कहीं भी जाएं तो आपकी पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए, अगर आपका दो घंटा कही और जा रहा है तो आपको दो घंटा ज़्यादा पढ़ने की कोशिश करनी चाहिए.
चिंता के साथ पढ़ाई न करें
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं, की चिंता के साथ कभी भी अपनी पढ़ाई न करें. बल्कि अपने आप पर भरोसा रखें, चिंता को छोड़े और चिंतन में समय दें, ध्यान करें, क्योंकि ध्यान करने से ही फ़ोकस बढ़ता है, और दिमाग़ भी इधर उधर नहीं भटकता है. ध्यान करने से बड़े से बड़े काम बन जाते हैं, जब व्यक्ति ध्यान करने लगता है, तो चिंता अपने आप दूर हो जाती है.

