रक्षाबंधन पर बहन के लिए खरीदें स्टाइलिश ज्वेलरी, दिल्ली के इन बाजारों में मिलेगा लेटेस्ट कलेक्शन

रक्षाबंधन का त्योहार आते ही भाइयों का एक काम बढ़ जाता है। वह काम होता है अपनी बहन के लिए कोई अच्छा सा गिफ्ट ढूंढना। अगर आप भी अपनी बहन को ज्वेलरी देना चाहते हैं तो दिल्ली के बाजारों से खरीदी कर सकते हैं।
Rakshabandhan

राखी (Rakshabandhan) का त्यौहार नजदीक है और बहनों की एक्साइटमेंट अभी से बढ़ चुकी है कि आखिरकार भाई उन्हें क्या देने वाले हैं। हर रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों को यह उम्मीद होती है कि इस बार उन्हें अपने भाई से कुछ ना कुछ बेस्ट गिफ्ट जरूर मिलेगा। भाई भी अपनी बहनों के लिए अलग-अलग तरह के गिफ्ट तलाशते नजर आते हैं।

अगर आप भी अपनी बहन के लिए कोई बेस्ट राखी गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो ज्वेलरी एक बेस्ट ऑप्शन रहेगा। यह एक ऐसी चीज है जो हर लड़की को बहुत पसंद होती है। आजकल तो ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों ही तरह के आउटफिट के साथ ज्वेलरी पहनी जाती है। चलिए हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताते हैं जहां आपको ट्रेडिंग ज्वेलरी के ढेर सारे ऑप्शन मिलेंगे।

कमला नगर मार्केट

आप दिल्ली के कमला नगर मार्केट से अपनी बहन के लिए शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको सिंपल से लेकर हैवी सभी तरह की ज्वेलरी मिल जाएगी। आप अपनी पसंद से ज्वेलरी लेने के बाद उसे अच्छी तरह से गिफ्ट पैक करवा कर दे सकते हैं। इस मार्केट में आपको 20 रुपए से लेकर 100 रुपए में एक से बढ़कर एक वैरायटी मिल जाएगी।

लाजपत नगर मार्केट

दिल्ली के लाजपत नगर से आप लेटेस्ट वैरायटी की ज्वेलरी की खरीदी कर सकते हैं। अगर आपकी बहन को फैशन और ट्रेंड के साथ चलना पसंद है तो यहां पर आपको ढेर सारे ऑप्शन मिलेंगे। यहां पर आपको हर तरह के आउटफिट के साथ पहनने के लिए ज्वेलरी के ऑप्शन मिल जाएंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि सब कुछ बजट में मिलेगा जिससे आपको पैसों की चिंता करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

जनपथ मार्केट

दिल्ली का जनपद मार्केट क्लासी और फंकी ज्वेलरी खरीदने के लिए बेस्ट है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक कपड़ों का कलेक्शन तो मिलेगा ही लेकिन आप ज्वेलरी और हैंडबैग भी खरीद सकते हैं। स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ आप यहां हैंडमेड ज्वेलरी भी खरीद सकते हैं। 100 से 500 रुपए में आपके यहां लेटेस्ट वैरायटी मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews