मिठास से भरा “रसगुल्ला” होता है सेहतमंद गुणों से भरपूर, इन बीमारियों को करता है दूर

मिठास से भरा “रसगुल्ला” होता है सेहतमंद गुणों से भरपूर, इन बीमारियों को करता है दूर

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। रसगुल्ला (Rasgulla) एक प्रसिद्ध मिठाई है। गोल और सफेद दिखने वाले ये रसगुल्ले बहुत स्वादिष्ट होते हैं। मुंह में जाते ही मन और स्वाद दोनों मीठा हो जाता है। रसगुल्ला एक बंगाली मिठाई है, जो छेने ने बनाया जाता है। छेने को गोल शेप देकर इसे चीनी की चासनी में डुबाकर एक स्वादिष्ट मिठाई बनाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है रसगुल्ला कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसमें ढ़ेरों पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। रसगुल्ले का सेवन आपके शरीर की समस्याओं को खत्म कर सकता हैं। हालांकि यह मधुमेह रोगियों के लिए हानिकारक होता है। तो आइए जानें रसगुल्ले के फायदें।

आँखों के लिए होता है अच्छा

रसगुल्ला आँखों की समस्या से राहत देता है। यदि आपको आँखों आँखों में जलन और पीली आँखों की समस्या है, तो रसगुल्ले का सेवन आपको राहत दे सकता है। रसगुल्ला छेने से बनता है, इसलिए इसमें कई विटामिन और मिनर्लस होते हैं जो आँखों को बेहतर बनाते हैं।

यह भी पढ़े… 5G स्पेक्ट्रम कि नीलामी हुई खत्म, JIO रहा टॉप पर, देश में 5जी आने से होंगे ये बदलाव, जानें कितनी होगी कीमत

पीलिया की शिकायत करता है दूर

कहा जाता है की रसगुल्ले का सेवन करने से पीलिया की शिकायत दूर होती है। हर दिन सुबह एक रसगुल्ला खाने से पीलिया की समस्या दूर होती है। इसलिए जिनको पीलिया की शियकत हो उन्हें रसगुल्ले को अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

हृदय को करता है प्रोटेक्ट

रसगुल्ले में कैल्सीयम की मात्रा भरपूर होती है और यह रक्तचाप कंट्रोल करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम रक्त में अधिक नमक के प्रभाव को कम करने का काम करता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

यह भी पढ़े… पलाश का फूल कर देगा आपको मालामाल, इन 2 उपायों से होगी धन की वर्षा, जानें यहाँ

वजन कम करने और पाचन में करता है मदद

रसगुल्ला फ़ाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो मेटाबॉलिज़्म को सुधारता है और पाचन में मदद करता है। साथ ही इसमें फॉस्फोरस की मात्रा भी होती है, जो पाचन को सही करता है। मेटाबॉलिज़्म सही होने का वजन भी कम होता है।

पेशाब के समस्या को करता है दूर

यदि आपको भी पेशाब करते वक्त जलन की समस्या होती है तो रसगुल्ला आपकी मदद कर सकता है। रसगुल्ले में कई ऐसे गुण होते हैं जो पेशाब के समय वाले जलन को कम करता है। यदि आपको परिणाम देखने है तो रसगुल्ला जरूर ट्राइ करें।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते है। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews