RBI Opens On Sunday: RBI ने जारी की अधिसूचना, 31 मार्च रविवार को भी खुले रहेंगे सभी एजेंसी बैंक

RBI recruitment 2024

RBI Opens On Sunday: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश के सभी बैंक और उसकी शाखाओं को 31 मार्च रविवार को खोलने का आदेश दे दिया है। दरअसल, 31 मार्च को वर्तमान वित्त वर्ष का अंतिम दिन है। इस दिन बैंक के सभी महत्त्वपूर्ण कामों को पूरा किया जाता है। इसलिए RBI की ओर से बैंक को रविवार के दिन भी खोलने का आदेश मिला है। इस संबंध में RBI ने 20 मार्च को एक अधिसूचना जारी की है।

— ReserveBankOfIndia (@RBI) March 20, 2024

RBI की तरफ से 31 मार्च दिन रविवार को भी बैंक को खुले रखने का आदेश के बारे में बताया कि सरकार की ओर से अनुरोध की गई थी कि चालू वर्ष के वित्त वर्ष की सभी रिसीप्ट्स और पेमेंट्स के लेन देन का हिसाब रखा जा सके। इसलिए RBI सरकार के अनुरोध पर सभी बैंक को रविवार को भी कामकाज करने का निर्देश दे दिया गया है।

ग्राहकों को करें सूचित

इस संबंध में बैंकों को निर्देश मिला है कि अपने ग्राहकों को रविवार को भी बैंक में सरकारी कामकाज होगा, इस बात की जानकारी मुहैया करा दें। आपको बता दें RBI के एजेंसी बैंक के रूप में केनरा बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सिटी यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक, फेडरल बैंक, डीसीबी बैंक और एक्सिस बैंक के अलावा कई और बैंक के नाम शामिल हैं।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भी खुला रहेगा

वहीं इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने पहले से ही अपने तीन दिनों की छुट्टी को रद्द कर दिया है, क्योंकि चालू वित्त वर्ष के खत्म होने तक अभी टैक्स से संबंधित कई काम पेंडिंग हैं। इन तीन दिनों में 29,30 और 31 तारीख शामिल है। आपको बता दें 29 मार्च को गुड फ्राइडे, 30 मार्च को शनिवार और 31 मार्च को रविवार पड़ रहा है। लेकिन काम के निपटारे के लिए छुट्टी को रद्द कर दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews