70 की उम्र में भी कमर तक घने बाल, रेखा बिना शैंपू-साबुन ऐसे रखती हैं अपनी हेयर शाइन बरकरार

रेखा के 70 साल की उम्र में भी घने और लंबे बाल उनके ब्यूटी सीक्रेट का हिस्सा हैं। वह बिना शैंपू और साबुन के अपने बालों को नेचुरल तरीके से हेल्दी रखती हैं। आइए जानते हैं, रेखा का हेयर केयर रूटीन जो हर उम्र में बालों को मजबूत और खूबसूरत बनाए रख सकता है।
Rekha Hair Care:

बॉलीवुड की सदाबहार अदाकारा रेखा सिर्फ अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि अपने लंबे, घने और चमकदार बालों के लिए भी जानी जाती हैं। 70 साल की उम्र में जहां ज्यादातर महिलाओं के बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं, वहीं रेखा आज भी कमर तक सिल्की हेयर (Rekha Hair Care) फ्लॉन्ट करती हैं।

खास बात यह है कि रेखा अपने बालों की देखभाल के लिए महंगे शैंपू, कंडीशनर या केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करतीं। वह नेचुरल और पारंपरिक तरीकों से अपने बालों को हेल्दी रखती हैं, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणा हैं।

रेखा के बालों का सीक्रेट

शैंपू और साबुन से दूरी

रेखा अपने बाल धोने के लिए न तो शैंपू का इस्तेमाल करती हैं और न ही साबुन का। उनकी मान्यता है कि केमिकल युक्त प्रोडक्ट बालों की नैचुरल ऑयल लेयर को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे हेयर फॉल और डलनेस बढ़ती है। इसके बजाय वह हर्बल वॉश और घरेलू नुस्खे अपनाती हैं।

नारियल और आयुर्वेदिक तेल का मसाज

रेखा के हेयर केयर रूटीन में नियमित ऑयल मसाज सबसे अहम है। वह हफ्ते में 2-3 बार नारियल तेल, आंवला तेल और भृंगराज तेल से स्कैल्प मसाज करती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ों को गहरा पोषण मिलता है।

हर्बल रिंस से बाल धोना

बालों को धोने के लिए रेखा शिकाकाई, रीठा और आंवला का मिक्सचर इस्तेमाल करती हैं। ये हर्ब्स न केवल बालों को नेचुरल तरीके से साफ करते हैं, बल्कि उनकी शाइन और मजबूती भी बनाए रखते हैं।

क्यों अपनाएं रेखा का हेयर केयर रूटीन?

केमिकल डैमेज से बचाव
रेखा का तरीका पूरी तरह केमिकल-फ्री है, जिससे बाल लंबे समय तक हेल्दी रहते हैं।

नेचुरल शाइन और ग्रोथ
हर्बल वॉश और ऑयल मसाज से बालों की ग्रोथ तेज होती है और उनमें नैचुरल चमक आती है।

हर उम्र में अपनाया जा सकता है
यह रूटीन किसी भी उम्र की महिला अपना सकती है, क्योंकि इसमें किसी भी तरह के हानिकारक तत्व नहीं हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews