पति-पत्नी के रिश्ते में दरार डालती हैं ये आदतें, बचना है तो सतर्क रहें

शादीशुदा जिंदगी में प्यार और विश्वास की बुनियाद पर रिश्ता टिका होता है, लेकिन कई बार छोटी-छोटी गलतियां इस रिश्ते (Relationship) में दूरियां बढ़ा देती हैं. कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो अनजाने में पति-पत्नी के बीच गलतफहमियां पैदा कर देती हैं और अगर समय रहते इन्हें नहीं सुधारा गया तो रिश्ता तलाक तक पहुंच सकता है.
Relationship

दुनिया में तमाम प्रकार के रिश्ते (Relationship) होते हैं, हर एक रिश्ता अपने आप में ख़ास होता है, हर एक रिश्ते का अपना मोल होता है, शादी के रिश्ते को जन्मों जन्म का रिश्ता माना जाता है. इसे दुनिया का सबसे पवित्र बंधन माना जाता है. लेकिन अब जैसे जैसे ज़माना बदल रहा है वैसे वैसे इस पवित्र बंधन की डेफिनिशन पूरी तरह से बदल चुकी है. सात जन्मों का तो पता नहीं आज के ज़माने में पति पत्नी का रिश्ता इससे जन तक भी चल जाए तो बहुत ही बड़ी बात कहलाती है.

ऐसा कह न इसलिए ग़लत नहीं है क्योंकि आज के ज़माने में जिस तरह से लोगों की शादियां कुछ ही समय में टूट जाती है, ऐसा लगने लगा है कि रिश्ता बस एक मज़ाक बनकर रह गया है. ऐसा होने के पीछे तमाम कारण हो सकते हैं, पति-पत्नी की कुछ गलतियों की वजह से उनके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती है और फिर देखते ही देखते दूरियाँ आ जाती है, ये दूरियाँ कई बार तलाक़ तक पहुँच जाती है.

बातचीत की कमी

आजकल जैसा कि देखा जाता है, तलाक़ से जुड़ी ख़बरें हर कभी हमें सुनने को मिलती है, इसका सबसे मुख्य कारण हो सकता है ये बातचीत की कमी, कई बार पति पत्नी ढंग से बातचीत नहीं करते हैं जिस वजह से तमाम प्रकार की गलतफहमियां पैदा हो जाती है. किसी भी रिश्ते में बातचीत करना बहुत ज़रूरी होता ही एक दूसरे की भावनाओं को समझना भी होता है अगर पति पत्नी के रिश्ते में ये चीज़ें नहीं है तो स्वाभाविक है कि रिश्ता ज़्यादा चल नहीं पाता है.

बराबर मान-सम्मान न होना

शादी के बंधन में पति और पत्नी के बीच दोनों की प्रति बराबर मान-सम्मान होना चाहिए, पति को अपनी पत्नी का सम्मान करना चाहिए साथ ही साथ पत्नी को भी अपने पति का दुख दर्द समझना चाहिए. शादी के बाद कपल को कई प्रकार की ज़िम्मेदारी निभानी पड़ती है, ऐसे में अगर दोनों को एक दूसरे का सपोर्ट रहता है तो रिश्ता अच्छा चलता है.

आर्थिक स्थिति का कमज़ोर होना

इसके अलावा आजकल पैसे भी तलाक़ का कारण बन रहे हैं. आर्थिक स्थिति का कमज़ोर होना भी कई बार पति पत्नी को एक दूसरे से अलग कर देता है. कई बार देखा जाता है कि घरों में पैसों को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़े होते रहते हैं, ये सब चीज़ें दोनों के रिश्तों में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए कई बार पैसों की वजह से भी तलाक़ हो जाते हैं.

विश्वास की कमी

हर रिश्ते में विश्वास बहुत ज़रूरी होता है, ख़ासतौर पर पति पत्नी के रिश्ते में विश्वास का होना बहुत ज़रूरी है, बेवजह की बातों पर एक दूसरे के ऊपर श़क करना, हद से ज़्यादा सवाल पूछना, हर कामों में रोक टोक करना, ये सब बातें भी पति पत्नी के रिश्ते को ख़राब कर देती है और बात तलाक़ तक पहुँच जाती है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews