Relationship Tips: लोगों के बीच ट्रेंड बना बेंचिंग रिलेशनशिप, जानिए इससे होने वाले नुकसान

जब व्यक्ति अकेलापन महसूस करता है और उसे इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है, तो वह एक ऐसे इंसान की तलाश में रहते हैं, जिससे वह अपनी भावनाओं को शेयर कर सके और समय बिता सके।
Relationship Tips: लोगों के बीच ट्रेंड बना बेंचिंग रिलेशनशिप, जानिए इससे होने वाले नुकसान

Relationship Tips : आजकल के रिश्ते महज टाइमपास होते हैं। यह कब बनते हैं कब टूट जाते कुछ पता नहीं चल पाता। ऐसे में इन दिनों कपल्स के बीच एक नया ट्रेंड चला है, जिसे बेंचिंग रिलेशनशिप का नाम दिया गया है। जिसका मतलब है कि एक व्यक्ति अपने पार्टनर को सिर्फ बेंच पर बैठाया है, यानी कि उनके जीवन में उन्हें सिर्फ यूज कर रहा है। उन्हें अपने जीवन में सिर्फ उस वक्त या स्थिति में उपयोग कर रहा है जब उसे चाहिए और उन्हें बाकी समय में ध्यान नहीं देता है। इस बारे में लड़के-लड़कियाँ अच्छी तरह से जागरूक हो रहे हैं।

ट्रेंड बना बेंचिंग रिलेशनशिप

  • बेंचिंग रिलेशनशिप का यह अर्थ है कि एक व्यक्ति दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है, लेकिन उसे इस रिश्ते में दिलचस्पी नहीं होती है। यह रिश्ता सिर्फ उसके लिए होता है ताकि वह अपने बोरिंग या अकेलेपन को दूर कर सके या फिर किसी अन्य प्रकार की जरूरत को पूरा कर सके। इस तरह के रिश्तों में बातचीत की कमी होती है। क्योंकि वह एक दूसरे से सच्चा प्यार नहीं करते हैं।
  • कई बार ऐसे रिलेशनशिप में एक पार्टनर को दूसरे से जुड़ाव हो जाता है, लेकिन बाद में वह इस रिश्ते को छोड़कर किसी और से बात करने लगता है। यह उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाता है। जिस कारण आपको निराशा महसूस हो सकती है। इसके साथ ही, बेंचिंग रिलेशनशिप वाले व्यक्ति का समय भी बर्बाद हो सकता है क्योंकि वह अपनी नीड्स पूरा करने तक ही आपके साथ होते हैं।
  • जब व्यक्ति अकेलापन महसूस करता है और उसे इमोशनल सपोर्ट की जरूरत होती है, तो वह एक ऐसे इंसान की तलाश में रहते हैं, जिससे वह अपनी भावनाओं को शेयर कर सके और समय बिता सके। बेंचिंग रिलेशनशिप में कपल्स एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करते हैं।

जानिए इसके नुकसान

  • बेंचिंग रिलेशनशिप के दौरान अगर सामने वाला आपकी रिस्पेक्ट नहीं करता है और आपकी जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार नहीं है, तो यह आपके लिए अच्छा नहीं है।
  • इस स्थिति में आपको समय लेकर यह फैसला करना होगा कि क्या आप इस रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं या नहीं।
  • अगर आपने सामने वाले से सीरियस रिलेशनशिप के बारे में बात की है और वह इसमें इंटरेस्टेड नहीं है, तो यह बेहतर है कि आप इस रिश्ते से बाहर निकलें।
  • साथ ही यदि आपका रिलेशनशिप सीरियस है और आपके साथी के साथ आपका रिस्पेक्ट करता है, तो आप इसे कंटिन्यू रख सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews