Relationship Tips: इन आदतों के कारण अधिक दिनों तक नहीं टिकता रिश्ता, ब्रेकअप तक पहुंच जाती है बात

Relationship Tips: इन आदतों के कारण अधिक दिनों तक नहीं टिकता रिश्ता, ब्रेकअप तक पहुंच जाती है बात

Relationship Tips : किसी भी रिश्ते में आपसी तालमेल, भरोसा, प्यार और विश्वास बहुत ही जरूरी होता है। इन सब की कमी रिलेशनशिप में दरार पैदा कर सकती है। हर रिश्ते में कुछ-ना-कुछ परेशानी आती रहती है, कुछ कपल्स उन्हें आपस में बातचीत कर सुलझा लेते हैं तो वहीं कुछ लोग इस ऐसा नहीं कर पाते, जिस कारण उनका रिश्ता जल्दी ही टूट जाता है। हालांकि, इसके लिए किसी एक को जिम्मेदार ठहरना गलत हो सकता है, लेकिन कई मामलों में ऐसा देखा गया है कि पार्टनर्स को एक-दूसरे की कुछ आदत पसंद नहीं आती। इससे लव लाइफ ब्रेकअप तक पहुंच जाती है।

न बोले झूठ

अगर आप बात पर झूठ बोलते हैं, तो इससे आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। कोई भी रिश्ता सच की बुनियाद पर टिकता है और अगर आपने अपने रिश्ते में शुरुआत झूठ से की हो या फिर रिलेशनशिप में रहने के दौरान आप अपने पार्टनर से बात-बात पर झूठ बोलते हैं, तो यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं टिक सकता। क्योंकि एक न एक दिन सच सामने आने के बाद आपके पार्टनर से आपका ब्रेकअप भी हो सकता है।

पार्टनर का रखें ख्याल

रिलेशनशिप में रहने के दौरान आपको खुद के साथ-साथ अपने पार्टनर की जरूरत का भी खास ख्याल रखना होता है। अगर ऐसे में आप केवल खुद के बारे में सोच रहे हैं, तो इससे आपके पार्टनर को ठेस पहुंच सकती है और वह आपसे नाराज हो सकता है। ऐसे कंडीशन में रिश्ते में दरार पैदा होती है और बात ब्रेकअप तक भी जा सकती है। इसलिए खुद के बारे में सोने के बजाए एक-दूसरे का ख्याल रखें, जिससे रिश्ते में मिठास आएगी।

न करें फ्लर्ट

कई बार लड़कों को हर लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना पसंद होता है, लेकिन यह चीज उनके पार्टनर को नहीं पसंद आती। कई बार लड़कियां भी लड़कों से फ्लर्ट कर लेती है। इस कारण उनका मेल पार्टनर इनसिक्योर होने लगता है, जिस कारण लड़ाईयां बढ़ने लगती है और धीरे-धीरे बात ब्रेकअप तक पहुंच सकता है। इसलिए ऐसी कोई भी आदत को तुरंत छोड़ दें। इससे एक हेल्थी रिश्ता बनेगा।

दें पर्सनल स्पेस

किसी भी रिश्ते में पर्सनल स्पेस बहुत जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर आपसे दिनभर फोन पर बात नहीं करना चाहता, तो उसे फ्री छोड़ दें। उसका जब मन होगा वह आपको फोन करेगा। इससे सामने वाले को इरिटेशन भी नहीं होगा। साथ ही वह आपके साथ एक हेल्थी रिश्ता बना पाएगा। कई बार उनकी लाइफ में बहुत सारे ऐसी सिचुएशंस होते हैं, जहां वह दिन भर आपसे ही बात नहीं कर सकता ऐसी स्थिति में उन्हें स्वतंत्र रखें।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews