Relationship Tips: क्या आपका पार्टनर भी है धोखेबाज, इन 5 टिप्स की मदद से लगाएं पता

Relationship Tips: क्या आपका पार्टनर भी है धोखेबाज, इन 5 टिप्स की मदद से लगाएं पता

Relationship Tips : इंसान के जन्म लेते ही उन्हें कई सारे रिश्ते मिलते हैं, लेकिन बड़े होने के बाद जो रिश्ता वह खुद से बनता है, उसे प्रेमी, प्रेमिका या फिर मित्र का रिश्ता कहा जाता है, जो काफी अनमोल होता है। किसी अनजान के साथ फिलिंग्स जुड़ना बहुत चैलेंजिंग होता है। क्योंकि अगर आप किसी रिश्ते में लॉयल है, तो आपको यह नहीं पता होता कि सामने वाला भी आपके प्रति उतना ही ईमानदार और सच्चा है। हालांकि, कई बार रिश्ते में दोनों ही पार्टनर एक-दूसरे के प्रति वफादार होते हैं, लेकिन कई बार आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा होता है। जिसके बारे में आपको अंदाजा नहीं होता। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उनके 5 आदतों के बारे में बताएंगे, जिससे आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है या नहीं। आइए जानते हैं विस्तार से…

इन टिप्स से लगाएं पता

  • गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता हो या फिर पति-पत्नी का रिश्ता हो। अगर रिश्ते में प्यार, भरोसा और विश्वास नहीं हो, तो वह रिश्ता अधिक दिन तक नहीं टिक पाता। ऐसे में ब्रेकअप या फिर तलाक जैसी नौबत आ जाती है। वहीं, आपका पार्टनर अगर बार-बार अपने मोबाइल का पासवर्ड चेंज करता है या फिर सोशल मीडिया अकाउंट में हाई सिक्योरिटी रखता हो, तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है। ऐसे में संभावनाएं बढ़ जाती है कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा हो।
  • अगर आपका पार्टनर अपने रिश्ते को दूसरों के सामने लाने से डरता हो या फिर उसे छिपाने की कोशिश करता है, तो आप समझ सकते हैं कि वह आपके साथ धोखा कर रहा है। कई बार सिचुएशन काफी अलग होती है। अगर आपको भी अपने पार्टनर में यह आदत नजर आती है, तो फौरन उससे इस बारे में बातचीत कर लेना चाहिए, ताकि आपकी शंका दूर हो सके।
  • अक्सर ऐसा देखा जाता है कि किसी भी रिलेशनशिप में पार्टनर्स एक-दूसरे के प्रति काफी पजेसिव हो जाते हैं। ऐसे में वह कहां जा रहे हैं, किस से मिल रहे हैं, इन सभी चीजों की जानकारी वह रखते हैं। इसे जासूसी नहीं, बल्कि केयर कह सकते हैं, लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे बहुत लिमिटेड जानकारी शेयर कर रहा है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। क्योंकि हो सकता है वह आपसे धोखा कर रहा हो। कई बार यह व्यक्ति का स्वभाव भी होता है कि वह अपनी चीजों को काफी लिमिट में रखना पसंद करता है, लेकिन कोशिश करें कि इस बारे में बातचीत कर इसका हल निकाले।
  • अगर आपका पार्टनर आपको किसी भी चीज में सपोर्ट नहीं करता है। आप कहां जा रहे हैं, क्या कर रहे हैं, इससे उन्हें कोई मतलब नहीं होता। ऐसे में आपको समझ लेना चाहिए कि आपका पार्टनर आप में इंटरेस्टेड नहीं है। वह केवल आपके साथ टाइम पास कर रहा है और यह आगे चलकर आपके लिए बड़ा धोखा हो सकता है। इसलिए समय रहते खुद को संभाल लेना बेहतर होगा।
  • जब भी आप डेट पर जाएं, तो बातचीत के दौरान उनके आई कॉन्टेक्ट के तरीके को गौर से देखें। अगर आपके पूछे गए सवालों का वह गोल मटोल करते हुए जवाब दे या फिर उसका हाव-भाव बदलने लगे या फिर वह आपकी बात को इग्नोर करने का प्रयास करें, तो समझ लीजिए कि वह आपके साथ धोखा कर रहा है। इसलिए कोशिश करें कि टाइम रहते संभल जाएं क्योंकि धोखा पाने के बाद इंसान अंदर से बुरी तरह टूट जाता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews