Relationship Tips: इन 6 तरीकों से दूर करें रिलेशनशिप स्ट्रेस, रिश्ते में आएगी मजबूती

साइकोलॉजी टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 'रिलेशनशिप स्ट्रेस' रिश्ते टूटने की सबसे बड़ी वजह है। हालांकि, कुछ आसान टिप्स की मदद से इस स्ट्रेस को कम करके रिश्ते को मजबूत और मधुर बनाए रखा जा सकता है।
Relationship Tips: इन 6 तरीकों से दूर करें रिलेशनशिप स्ट्रेस, रिश्ते में आएगी मजबूती

Relationship Tips : किसी भी रिश्ते को रोमांटिक बनाने के लिए पार्टनर्स को एक-दूसरे के लिए थोड़ा एफर्ट्स डालना ही होता है। वहीं, लंबे समय तक रिलेशनशिप को टिकाऊ और मजबूत बनाने के लिए प्यार भरोसा और विश्वास बरकरार रखना बेहद जरूरी है। इसके बिना कोई भी रिश्ता आगे नहीं चल सकता चाहे वह पति-पत्नी के बीच का रिश्ता हो या फिर भाई-बहन का हो दोस्तीयारी का हो या फिर ऑफिस में कलीग्स के साथ का है। इन दिनों ज्यादातर रिश्ते तलाक में बदल रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि पार्टनर्स एक-दूसरे को समझते नहीं है और दोनों के बीच का एगो क्लेस करता है, जिस कारण वह रिश्ता अधिक लंबे समय तक नहीं टिक पाता।

साइकोलॉजी टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रिलेशनशिप स्ट्रेस’ रिश्ते टूटने की सबसे बड़ी वजह है। हालांकि, कुछ आसान टिप्स की मदद से इस स्ट्रेस को कम करके रिश्ते को मजबूत और मधुर बनाए रखा जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से यहां…

अपनाएं ये टिप्स

  • पार्टनर की छोटी बातों को भी एप्रिशिएट करें।
  • एक-दूसरे के स्ट्रॉन्ग पॉइंट का सम्मान करें।
  • एक-दूसरे की जरूरतों के प्रति सजग रहें।
  • रिश्ते में कम्युनिकेशन गैप न होने दें।
  • साझे वैल्यू, गोल और फ्यूचर डिसाइड करें।
  • फिजिकल और इमोशनल इंटिमेसी बनाए रखें।

क्या है रिलेशनशिप स्ट्रेस

रिलेशनशिप स्ट्रेस का मतलब है कि रिश्ते से ऊबन और तनाव महसूस होना। जब दोनों पार्टनर्स के बीच लगातार झगड़े और असहमति होने लगे। जब कोई एक या दोनों पार्टनर्स को लगातार समझौता करना पड़े, जिससे वे खुद को दबा हुआ महसूस करने लगें। जब एक-दूसरे की बात सही तरीके से न समझ पाने के कारण गलतफहमियां बढ़ने लगे। जब एक पार्टनर की उम्मीदें पूरी न हो और वह निराश महसूस करने लगे। इन कारणों से एक समय के बाद रिश्ता बोझ लगने लगता है। ऐसे में न तो उसे निभाना आसान होता है और न ही तोड़ने का साहस होता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews