Relationship Tips: लड़कियों से फोन पर इस तरह करें बात, चुटकियों में हो जाएंगी इंप्रेस

Relationship Tips: लड़कियों से फोन पर इस तरह करें बात, चुटकियों में हो जाएंगी इंप्रेस

Relationship Tips : अगर आप किसी लड़की के साथ रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, लेकिन आपको उनसे बातचीत करने का तरीका ना मालूम हो, तो शायद आप लड़की के दिल में जगह बनाने में नाकामयाब हो सकते हैं, लेकिन अगर लड़कियों को इंप्रेस करने का सही तरीका मालूम हो तो बहुत ही आसानी से आप अपनी पसंदीदा लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड या लाइफ पार्टनर बना सकते हैं। दरअसल, कुछ ऐसी बातें होती हैं, जिन्हें सुनकर लड़कियां बेहद खुश हो जाती है। इसलिए अगर आप गर्लफ्रेंड या अपने पसंदीदा लड़की से फोन पर बात कर रहे हो तो आपको कुछ रिलेशनशिप टिप्स पता होने चाहिए ताकि आप उन्हें इंप्रेस कर सके। दरअसल, पहले के जमाने में प्रेमी जोड़े एक दूसरे को खत लिखकर अपने दिल की बातें किया करते थे, लेकिन आज के दौर में चिट्ठियों की जगह मोबाइल फोन और इंटरनेट ने ले ली है। लोग आजकल फोन, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि पर एक-दूसरे को डेट करते हैं। ऐसे में अपनी फीलिंग्स को गर्लफ्रेंड के प्रति किस तरह जाहिर करना है, यह थोड़ा चैलेंजिंग काम होता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे रिलेशनशिप टिप्स बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी गर्लफ्रेंड या पसंदीदा लड़की को खुश कर सकते हैं।

अपनाएं ये टिप्स

  • हर लड़की कोई अच्छा लगता है कि इसका होने वाला पार्टनर या फिर उनका बॉयफ्रेंड अपने साथ होने वाली हर एक अच्छी या बुरी चीज को उनके साथ शेयर करें। इसलिए कोशिश करें कि फोन पर बातें करते वक्त आप अपनी गर्लफ्रेंड को उसी लहजे में सारी बात बताएं। अगर आप उन्हें कोई गुड न्यूज़ देना चाहते हैं, तो बेहद खास अंदाज में इसे कहें या फिर आप कोई दुखद खबर उन्हें सुनना चाहते हैं, तो उसी लहजे में अपनी पार्टनर से बात करें।
  • अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहते हैं, लेकिन आपके माता-पिता इसके लिए तैयार नहीं है। तो कोशिश करें कि आप दोनों इस पर एक-दूसरे से बातचीत करें। आप उनसे यह पूछे कि आखिर दोनों के पेरेंट्स को किस तरह राजी करना है। वहीं, अगर आपने अपने माता-पिता से बात करके प्रेम विवाह के लिए उन्हें मना लिया हो, तो यह बात अपनी गर्लफ्रेंड को फोन के जरिए बहुत ही एक्साइटमेंट के साथ बताएं। इससे वह खुश हो जाएगी।
  • अगर आप किसी कारण बस अपनी पसंदीदा लड़की से दूर है, तो समय-समय पर उनसे फोन पर बातें करें। इस दौरान उनकी तारीफ करें, उनका हाल-चाल जानें। यह जाने की कोशिश करें कि वह कैसी है, उनकी तबीयत कैसी है। उन्हें कोई समस्या तो नहीं। साथ ही उन्हें यह भरोसा दिलाएं की आप हर वक्त उनके साथ हैं। इन सब चीजों से वह खुश हो जाएगी।
  • अगर आप अपनी पसंदीदा लड़की या फिर गर्लफ्रेंड को खुश करना चाहते हैं तो रोज सुबह और शाम उन्हें गुड मॉर्निंग और गुड नाईट विश अवश्य करें। इसके अलावा, जब भी आपको टाइम मिले उन्हें फोन करें। उनका हाल-चाल लें। ऐसे में उन्हें लगेगा कि आप केयरिंग है और यह नेचर लड़कियों को काफी ज्यादा पसंद आता है। इसके अलावा, आप सुबह उठकर और रात में सोने से पहले रोज उन्हें फोन करें। इससे लड़कियों पर अच्छा इंप्रेशन पड़ता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews