Relationship Tips : आपकी ये बातें पार्टनर को कर सकती हैं हर्ट, आ सकती है रिश्ते में दरार

Relationship Tips : आपकी ये बातें पार्टनर को कर सकती हैं हर्ट, आ सकती है रिश्ते में दरार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आप किसी रिलेशनशिप (Relationship) में हैं तो प्यार के साथ सामने वाले की भावनाओं का सम्मान करना भी जरुरी है। कई बार होता है कि हम जाने अनजाने अपने प्रियजन को हर्ट कर देते हैं और हमें पता भी नहीं चलता। ये बात बार बार होती रहे तो रिश्ते पर भी असर पड़ सकता है। इसलिए कुछ बातों का हमेशा ध्यान रखें।

ये भी देखिये – Relationship Tips : अगर आपके रिश्ते में भी हैं ये प्रॉब्लम तो दुबारा सोचिये

  • हमेशा अपने पार्टनर की आलोचना करना। हो सकता है आपको लगता हो कि उनकी कुछ आदतें खराब है और आप उन्हें सुधारना चाहते हैं। लेकिन लगातार आलोचना रिश्ते में खटास ला सकती है।
  • सामने वाले पर बार बार खीजना या उनकी बातों को अनसुना करना।
  • अगर आपका पार्टनर आपके कुछ कह रहा है और आपका हमेशा उनकी बात बीच में काट देते हैं तो ये आदत मुश्किल खड़ी कर सकती है।
  • बात बात पर बहस करना और सामने वाले को गलत साबित करने की कोशिश करना
  • अपने साथी से मजाक करना कोई गलत बात नहीं, लेकिन उनका मजाक उड़ा गलत है। खासकर दूसरों के सामने हमेशा अपने पार्टनर का सम्मान करें।
  • अगर आपको लगता है कि आप काफी फनी हैं और आपके जोक्स में आपका पार्टनर भी एक किरदार होता है, तो ये आपके लिए मुसीबत का सबब हो सकता है।
  • अपने पार्टनर की दूसरों से तुलना करना एक बहुत ही खराब आदत है। ये आदत महंगी पड़ सकती है।
  • किसी भी बात को मन में रख लेना और फिर लंबे अरसे बाद उसे किसी दूसरी बात के बीच में खींच लाना खराब आदत है।
  • अगर आपका अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं है तो ये बात नुकसानदेह हो सकती है।
  • आपका पार्टनर अगर किसी बात को लेकर सेंसेटिव है तो उस बात पर कभी उसे न छेड़ें।
  • एकतरफा निर्णय न लें, अपने साथी को भागीदार बनाएं।
  • किसी भी स्वस्थ रिश्ते के लिए दोनों पार्टनर्स की समान भूमिका और भागीदारी होनी चाहिए। अपने साथी की बात सुनिये और अगर कोई मतभेद है भी तो आपस में मिलकर सुलझाइये।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews