Relationship tips : अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, इस तरह बरकरार रखें राज़

Relationship tips : अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, इस तरह बरकरार रखें राज़

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। लेकिन कई बार हम इसे छिपाना चाहते हैं। अगर आप किसी रिलेशनशिप (Relationship) में हैं और अभी दुनिया के सामने ये ज़ाहिर नहीं करना चाहते तो इसके लिए एक्सट्रा एफर्ट करने होंगे। आईये बताते हैं आपको कुछ ऐसे तरीके, जिनसे आप अपने रिलेशनशिप स्टेटस (secret relationship) को सीक्रेट रख सकते हैं।

Relationship tips : क्या आप भी हैं एकतरफा रिश्ते में, इन संकेतों से जानिये रिलेशनशिप स्टेटस

  • सबसे पहले आपको खुद इस बात को गुप्त रखने की आदत डालनी होगी। अपने सबसे करीबी दोस्त को भी न बताएं कि आप एक रिलेशनशिप में हैं। क्योंकि जो बात आप खुद छिपा नहीं पा रहे, वो सामने वाला क्या छिपाएगा।
  • अगर आपका पार्टनर फ्रेंड सर्किल में से है तो बाकि दोस्तों से सामने सामान्य व्यवहार कीजिये।
  • उनके जन्मदिन या फिर किसी खास मौके पर सार्वजनिक रुप से ऐसा कुछ अलग मत कीजिए जिससे बाकी लोगों को शुबहा हो।
  • भले आप मुंह से कुछ न कहें, लेकिन जब किसी के प्यार में होते हैं तो आपकी बॉडी लैंग्वेज भी बदल जाती है। ऐसे में अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
  • लोगों के सामने अपने पार्टनर को बार बार, लगातार न देखें। कोई इशारा न करें या फिर उसकी ओर देखकर बेवजह मुस्कुराएं नहीं।
  • जितना संभव हो सामान्य व्यवहार कीजिए। अकेले में बात करना अवॉइड करें।
  • उन्हें सबके सामने किसी तरह का स्पेशल अटेंशन न दें।
  • अगर उनके लिए कोई गिफ्ट लाए हैं तो अकेले में दें। सबसे सामने फूल या तोहफा देने से राज़ खुल जाएगा।
  • सार्वजनिक तौर पर अकेले मिलना अवॉइ़ड कीजिए। कोशिश कीजिए किसी एकांत स्थान पर मिलें।
  • अपने सोशल मीडिया पर कोई ऐसी बात या फोटो शेयर न करें, जिससे ये पता चले कि आप दोनों रिश्ते में हैं।
  • किसी और के सामने अपने पार्टनर से फोन पर बात करते हुए सचेत रहें कि कोई ऐसी बात न निकल जाए जिससे संदेह उत्पन्न हो।
  • अपने पार्टनर से भी कहिए कि इसे सीक्रेट रखने के लिए इन बातों को फॉलो करे।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews