देर रात से डिनर करने वाले हो जाएं सावधान, सेहत को हो सकता है ये नुकसान

चिकित्सक सोने से 2-3 घंटे पहले हल्का खाना लेने की सलाह देते हैं। पहले लोग 7-8 बजे खाना खाते थे, जिससे स्वास्थ्य बेहतर रहता था, लेकिन आजकल बहुत कम लोग ही सही समय पर डिनर करते हैं।
Thali Food

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में चैन की नींद से सो पाना, लंच और सही समय पर डिनर कर पाना बहुत ही मुश्किल है। वहीं, डिजिटल का जमाना है, तो लोग फोन और लैपटॉप का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, जो धीरे-धीरे नींद की गुणवत्ता को बुरी तरह से प्रभावित कर रहा है। ऐसे में हेल्दी खाना भी जरूरी होता है, खासकर जब डिनर की बात हो, तो सही समय पर खाना खाने से नींद भी सही टाइम पर आती है और आप सुबह उठकर खुद को एनर्जेटिक फुल कर सकते हैं।

अक्सर रात के खाने के सही समय को लेकर लोग कंफ्यूज रहते हैं। धीरे-धीरे बदल रही जीवन शैली में इंसान की हर आदत को बदल कर रख दिया है।

सेहत को नुकसान

हम इस बात से बेहद अनजान हैं कि यदि सही समय पर डिनर ना किया जाए, तो यह सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है, क्योंकि देर रात से खाना खाने पर यह पाचन तंत्र पर काफी गहरा दबाव डालता है, जिससे बदहजमी, एसिडिटी सहित अन्य पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा, नींद की क्वालिटी पर भी बड़ा असर पड़ता है। इससे आप स्ट्रेस, डिप्रैशन, एंजायटी, तनाव आदि के शिकार हो सकते हैं। गलत समय पर डिनर करना शारीरिक तौर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी इंसान को बीमार कर देता है। ऐसे में डिनर करने का सही समय पता होना चाहिए।

डिनर करने का सही समय

चिकित्सकों की मानें तो सोने से करीब 2 से 3 घंटे पहले डिनर कर लेना चाहिए, ताकि पाचन तंत्र आराम से खाने को पचा सके। अक्सर लोग सोने से पहले ही डिनर करते हैं, तो इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और धीरे-धीरे पेट से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं। क्योंकि सोते समय बॉडी ज्यादा एक्टिव नहीं रहती, ऐसे में मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिस कारण धीरे-धीरे वजन बढ़ने लगता है। इसलिए बेहद जरूरी है कि कम से कम सोने से 3 घंटे पहले डिनर कर लें।

हो सकती हैं ये समस्या

पहले के जमाने में लोग अक्सर शाम 7:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक खाना खा लिया करते थे। इससे उनका डाइजेस्टिव सिस्टम बहुत ही बेहतर रहता था और वे लंबी आयु भी जीते थे। आजकल लाइफस्टाइल में काफी बदलाव हो चुका है, तो लोग डिनर 9 से 11:00 बजे के बीच करते हैं। कुछ लोग तो इससे भी ज्यादा लेट खाना खाते हैं। इससे मोटापा बढ़ने की शिकायत, डायबिटीज और एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती हैं और धीरे-धीरे यह बढ़ती ही चली जाती हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ा देता है।

टिप्स

हेल्दी डिनर करने से शरीर भी स्वस्थ रहता है, साथ ही मानसिक बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसके लिए आपको रात में दाल, सब्जी, रोटी, सूप या खिचड़ी जैसी हल्की चीज खानी चाहिए, जो पचाने में आसानी हो। इसके अलावा तला हुआ या फिर मसालेदार खाना खाने से बचें। रात में कोशिश करें कि बहुत हल्की मात्रा में ही डाइट लें। खाने के बाद कम से कम 10 से 15 मिनट तक वॉक करें, जिससे पाचन क्रिया बेहतर होगी।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews