स्किन की रंगत निखारने का देसी तरीका, जो पार्लर को भी कर देगा फेल!

यह केमिकल युक्त प्रोडक्ट होते हैं, ऐसे में इनका असर कुछ लिमिटेड टाइम के लिए देखने को मिलता है। कई बार तो इसका चेहरे पर उल्टा रिएक्शन भी हो जाता है।
Glowing Skin

गर्मी का मौसम हो या सर्दी का… या फिर मानसून ही क्यों ना हो… हर सीजन में सेहत के साथ-साथ स्किन का खास ख्याल रखना जरूरी होता है। धूल, मिट्टी, प्रदूषण के कारण स्किन का रंग डाउन हो जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए महिलाएं अक्सर मार्केट में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स खरीद कर लाती हैं और उसे अपने चेहरे पर अप्लाई करती हैं। क्योंकि यह केमिकल युक्त प्रोडक्ट होते हैं, ऐसे में इनका असर कुछ लिमिटेड टाइम के लिए देखने को मिलता है। कई बार तो इसका चेहरे पर उल्टा रिएक्शन भी हो जाता है। कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद करती हैं, जिसके लिए उन्हें केवल अपना कीमती समय निकालना पड़ता है। इससे उन्हें जबरदस्त फायदे भी मिलते हैं।

आज हम आपको स्किन केयर के कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आप उम्र के हिसाब से कर सकती हैं, इसके लिए आपको ब्यूटी पार्लर का सहारा लेने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप घर बैठे ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं।

देसी तरीका

दरअसल, आपको गुलाब जल और विटामिन को मिक्स करके लगाना है, जो कि एक टोनर और एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है। यह स्किन को अंदर तक पोषण देता है। गुलाब जल त्वचा की पोर्स को साफ करता है। यदि आप इसे रोजाना मसाज करें, तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। ऐसे में चेहरे पर नेचुरल चमक आएगी। वहीं, विटामिन ई स्किन के सेल्स को रिपेयर करता है और डैमेज सेल्स को सही करने में मदद करता है।

जानें फायदे

विटामिन ई और गुलाब जल को मिलाकर लगाने से यह फाइन लाइन्स को कम कर देता है। विटामिन ई में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा की उम्र को थामे रखते हैं, जिससे झुर्रियां कम होती हैं। वहीं, गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखता है, जिससे यह टाइट और खूबसूरत नजर आती है।

कई बार धूप में जाने से सनबर्न और टैनिंग की समस्या होने लगती है, जिससे गुलाब जल और विटामिन ई का मिक्सर बेहद फायदेमंद साबित होता है। गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है, तो वहीं विटामिन ई त्वचा की सूजन और रेडनेस को कम करता है। इससे त्वचा को तुरंत राहत मिल सकती है।

गुलाब जल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिससे मुंहासे कम होते हैं। यह दाग-धब्बों को भी हल्का करने में मदद करता है। यदि आप इस मिश्रण को डेली अपनी स्किन पर लगाएं, तो उसका असर आपको कुछ दिनों में नजर आने लगेगा।

विटामिन ई और गुलाब जल त्वचा को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं। इससे स्किन में कभी भी पानी की कमी नहीं होती और ड्राइनेस की समस्या दूर होती है।

आप दो चम्मच गुलाब जल में एक विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करने के बाद अपने त्वचा पर अप्लाई करें। 15 से 20 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। आप इस मिक्सचर को हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews