अपने चेहरे की त्वचा को निखारने के लिए हम सभी तरह-तरह की क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ब्यूटी प्रोडक्ट के अलावा कुछ ब्यूटी ट्रीटमेंट भी है जिनका शहर हर कोई अपनी सुंदरता बढ़ाने के लिए करता है। जब भी चेहरे पर निखार लाने की बात आती है हमें से अधिकतर लोग पार्लर पहुंच जाते हैं।
पार्लर वैसे तो एक ऐसी जगह है जो हर किसी को खूबसूरत बना सकता है। यहां पर अलग-अलग प्रोडक्ट के इस्तेमाल से ब्यूटी ट्रीटमेंट किया जाता है। वहीं ब्यूटी प्रोडक्ट की सहायता से मेकअप के जरिए भी आप खूबसूरत दिखाई देते हैं। लेकिन अगर आपको केमिकल फेशियल से डर लगता है या फिर चीज आपको नुकसान करती है तो आप अपनी स्किन को बिना पार्लर जाए भी ग्लोइंग बन सकती हैं। अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं और चाहती हैं कि आपकी त्वचा एकदम निखरी हुई रहे तो केमिकल बेस्ड ट्रीटमेंट का सहारा लेने की जगह आप बजट फ्रेंडली नेचुरल तरीका अपना सकते हैं। इसके लिए आपको केवल केसर और आइस क्यूब का इस्तेमाल करना होगा। चलिए जान लेते हैं कि कैसे इसका उपयोग करें।
केसर और आइस क्यूब का कमाल
केसर तो वैसे भी किंग आफ स्पाइसेज के नाम से प्रसिद्ध है। इसमें ऐसे कहीं गुण मौजूद हैं जो सेहत और स्किन के लिए फायदेमंद माने गए हैं।अगर क्यूब के तौर पर इसका इस्तेमाल किया जाए तो स्किन को ग्लोइंग, फ्रेश और टाइट बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको केवल आइस क्यूब के साथ केसर को मिक्स करना होगा।
कैसे बनाएं केसर आइस क्यूब (Saffron Ice Cubes)
इसे बनाने के लिए आपको केवल दो ही चीजों की आवश्यकता पड़ने वाली है। एक तो सात आठ अच्छी सी क्वालिटी के केसर के धागे और दूसरा एक कप फिल्टर किया हुआ पानी या फिर गुलाब जल। इसे जमाने के लिए आइस ट्रे भी चाहिए होगी।
कैसे बनेगी
- आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी है सबसे पहले पानी को हल्का गुनगुना करें, बस इसे उबालना नहीं है।
- आप केसर के धागे इसमें डालकर रात भर भिगोकर रखें। भिगोकर रखने से इसका सुनहरा रंग और पोषक तत्व अच्छी तरह से निकल कर आएंगे।
- अब आपको केसर वाला यह पानी ट्रे में भर देना है।
- 7-8 घंटे इसे फ्रीज में अच्छी तरह जमने दें।
- अब एक सप्ताह तक आप इसका आराम से इस्तेमाल कर सकती हैं।
होंगे ये फायदे
- केसर आइस क्यूब स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। केसर में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो स्किन को निखारने में मदद करते हैं और चेहरे पर ग्लो लेकर आते हैं।
- आइस क्यूब के रूप में इनका इस्तेमाल पोर्स को छोटा करता है और स्किन टाइट नजर आती है। इससे स्किन को कूलिंग इफेक्ट मिलता है जिससे हम रिलैक्स्ड रह पाते हैं।
- जिन लोगों की आंखों में पफीनेस की समस्या है उनके लिए यह बहुत कारगर है।
- केसर एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है और जब बर्फ के साथ मिलती है, तो दाग धब्बे और स्किन इरिटेशन कम होता है।
- अगर इसके साथ केसर का इस्तेमाल नियमित रूप से किया जाए तो स्किन टाइमिंग और डलनेस की समस्या दूर हो जाती है।
