शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन का चेहरा कर देते हैं काला, फिर पूरे मोहल्ले में निकाली जाती है बारात, जानें अनोखी रस्म

शादी हर समाज में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाती है, लेकिन कुछ परंपराएं इतनी अनोखी होती हैं कि सुनकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसी ही चौंकाने वाली रस्म में शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर कालिख पोत दी जाती है और फिर पूरे मोहल्ले में उन्हें घुमाया जाता है।
Shocking Ritual

शादी का नाम सुनते ही ज़हन में चमकदार कपड़े, तरह तरह की रस्में, मीठे मीठे पकवान, ढोल नगाड़ों की गूंज आने लगती है। साथ ही यह एक ऐसा दिन होता है, जब दो लोग अपने नए सफ़र की ख़ूबसूरत शुरुआत करते हैं। दो परिवारों का मिलन होता है, लेकिन ज़रा सोचिए कि अगर आपका यह ख़ास दिन कुछ वैसा न हो जैसा कि आप सोच रहे हो, आपको अपने ख़ास दिन यानी दूल्हा दुल्हन को शादी के दिन ही गंदगी और चिपचिपी चीज़ों से नहला दिया जाए।

इतना ही नहीं काली कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाया जाए, हो गए ना हैरान परेशान। ज़रा सोचिए कि अगर आपकी शादी के दिन भी ऐसा ही हो तो क्या आप ये सब कुछ बर्दाश्त कर पाएंगे? ये रस्में न सिर्फ़ हैरान करती है बल्कि सोचने पर मजबूर कर देती है, आख़िर इस तरह की रस्में कहाँ निभाई जाती है और क्यों? चलिए हम आपको इन रस्मों के बारें में सब कुछ विस्तार से बताते हैं।

ब्लैकनिंग ऑफ द ब्राइड एंड ग्रूम (Blackening of the Bride and Groom)

सुनने में आपको यह रस्म बड़ी ही अजीबोगरीब लग रही होगी? लेकिन स्कॉटलैंड में यह एक पुरानी और अनोखी परंपरा है, जिसे ब्लैकनिंग ऑफ द ब्राइड एंड ग्रूम कहा जाता है। इस रिवाज़ के अनुसार शादी से पहले दूल्हा दुल्हन को तरह तरह की गंदी और चिपचिपी चीज़ों से सरोबार कर दिया जाता है और फिर उन्हें पूरे इलाक़े में घुमाया जाता है। यह सिर्फ़ एक मज़ाकिया रस्म नहीं है, बल्कि इसे शादीशुदा ज़िंदगी की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करने का एक तरीक़ा माना जाता है।

अनोखी शादी रस्म (Shocking Ritual)

आपको बता दें, यह रस्म इतनी ज़्यादा अनोखी है कि शादी के दिन दूल्हा और दुल्हन को उनके दोस्त और परिवार वाले अचानक पकड़ लेते हैं और उन पर कालिख, अंडे, कीचड़, आटा, सड़े हुए फल सब्ज़ियां, तेल और कई चिपचिपी चीज़ें डालते हैं। इसके बाद उन्हें रस्सियों से बांधकर एक गाड़ी या ट्रॉली पर बैठाया जाता है, फिर पूरे इलाक़े ने घुमाया जाता है ताकि सभी लोग उन्हें देख सकें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews