
- एक कटोरी में बेसन लें।
- अब इसमें पानी डालते हुए इसका पतला घोल तैयार करें।
- ध्यान रहे घोल में कोई गांठ न पड़े और इसे ज्यादा देर तक ना फेटें, नहीं तो बुलबुला बनने लगेगा।
- अब इस घोल को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- अब मीडियम आंच पर एक पैन में घी को गर्म कर लें।
- इसके बाद ग्रेटर की मदद से बूंदी बनाकर पैन में डालते जाएं।
- इसके लिए आपको चम्मच का इस्तेमाल करना पड़ेगा, जिससे बूंदी अच्छी तरह ग्रेटर से छनकर पैन में निकालता रहे।
- बूंदियों को हल्का भूरा होने तक अच्छी तरह से तलें।
सेकेंड स्टेप
- सबसे पहले मीडियम आंच पर एक पैन या कड़ाही में चीनी और पानी को एक साथ डालकर अच्छी तरह से उबालना है।
- जिसके 4 से 5 मिनट बाद उसमें इलायची पाउडर डाल दें।
- अब इसमें रेड कलर का फूड कलर डालें।
- धीरे-धीरे आपको चासनी में चिपचिपापन देखने को मिलेगा।
- जिसके बाद इसमें तैयार किए हुए बूंदी को डाल दें।
- फिर उसे अच्छे से मिला दें।
- अब पैन को 10 मिनट के लिए ढक्कन से ढक दें।
- 10 मिनट बाद उसे दोबारा चलाएं और 30 मिनट के लिए धीमी आंच पर ढककर पकने दें।
- जब बूंदी चासनी पूरी तरह से सोख लें, तब गैस बंद कर दें।
- इस तरह मिहिदाना सीताभोग बनकर रेडी है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है।
पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →


