त्वचा की सेंसिटिविटी को करें दूर, कुछ इस तरह करें घर की इन चीजों का इस्तेमाल

सेंसिटिव स्किन की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि यह त्वचा जल्दी रिएक्ट करती है और कई बार दाग-धब्बों या जलन जैसी समस्याएं सामने आ जाती हैं. लेकिन सही देखभाल और घरेलू नुस्खों से इसे हेल्दी और निखरी हुई बनाए रखा जा सकता है.
Skin Care

Skin Care: हम सबकी त्वचा पर समय समय पर दाग़ धब्बे और स्किन प्रॉब्लम्स दिखाई देती है. जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे त्वचा सम्बंधित समस्याएं भी बढ़ जाती है. हर मौसम में त्वचा की अलग तरीक़े से देखभाल करनी पड़ती है.

त्वचा सम्बंधित समस्याओं की वजह से स्किन के पोर्स ओपन हो जाते हैं जिससे चेहरे पर धूल, मिट्टी आसानी से जमा हो जाती है. जो त्वचा को नुक़सान पहुँचा सकती है. ऐसे में त्वचा को साफ़ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए कुछ आसान तरीक़ों और नुस्खों को अपनाया जा सकता है.

प्राकृतिक क्लिंजर का करें इस्तेमाल

हम में से अधिकांश लोग क्लींजर का इस्तेमाल करते हैं. क्लींजर का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है क्योंकि ये त्वचा को गहराई से साफ़ करता है.

बाज़ार के क्लींजर का इस्तेमाल न करते हुए आप घर पर ही प्राकृतिक तरीक़े से कुछ चीज़ों का इस्तेमाल क्लींजर के रूप में कर सकते हैं. इसके लिए आप रोज़ाना अपना चेहरा कच्चे दूध से साफ़ कर सकते हैं. इसके अलावा आप चेहरे पर मलाई का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

नारियल तेल से करें मालिश

नारियल तेल को अपनी स्किन रूटीन में शामिल करना बहुत अच्छा माना जाता है. अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आपको नारियल के का तेल का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए.

आप रोज़ाना नहाने से पहली नारियल के तेल से अपने चेहरे की मालिश कर सकते हैं. यह त्वचा में नमी प्रदान करेगा.

शहद का करें इस्तेमाल

इसके अलावा शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, रात को सोने से पहले कम से कम 10 मिनट तक शहद से चेहरे पर मसाज करें. यह सेंसिटिव स्किन को मुलायम बनाने में मदद करेगा,  और इस तरह सर्दियों के मौसम में आपकी त्वचा सेंसिटिव होने के बावजूद भी खिली खिली और तंदुरुस्त नज़र आएगी.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews