बदलते मौसम में बार-बार हो रहे पिंपल्स? अपनाएं ये आसान उपाय और पाएं बेदाग त्वचा

बदलते मौसम के साथ स्किन में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिनमें सबसे आम समस्या पिंपल्स की होती है. तापमान में उतार-चढ़ाव, नमी और धूल-मिट्टी की वजह से त्वचा पर तेल जमा होने लगता है, जिससे पिंपल्स और ब्रेकआउट्स बढ़ सकते हैं.
Skin Care Mistakes

बदलते मौसम के साथ त्वचा संबंधित कई प्रकार की समस्याएं होने लगती है, इन्हीं समस्याओं में से सबसे आम समस्या है चेहरे पर दाने निकलना. अक्सर ऐसा देखा जाता है कि जब मौसम सर्दी से गर्मी और गर्मी से सर्दी में बदलता है, तो हमारी त्वचा पर कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं.

लोग इन बदलावों से परेशान हो जाते हैं, क्योंकि ये समस्याएं न सिर्फ चेहरे की सुंदरता को कम करती हैं, कॉन्फिडेंस भी कम कर देती हैं. ऐसे में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है बल्कि इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ साधारण सी देखभाल करने की आवश्यकता है.

बदलते मौसम में बार-बार हो रहे पिंपल्स? (Skin Care)

मुँह धोएँ

सबसे पहले तो यह समझने की ज़रूरत है कि जब मौसम बदलता है, त्वचा संबंधी समस्याएं होती है, तो ज़्यादा कुछ ख़ास करने की आवश्यकता नहीं है. बदलते मौसम में धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कारण त्वचा पर गंदगी जमा हो जाती है, ऐसे में ज़रूरी है कि आप चेहरे को कम से कम हर तीन घंटे में धोते रहें, जब कभी भी आपको चेहरे पर चिपचिपा महसूस होने लगे तब आप चेहरा धो सकते हैं. अगर आपको हर 3-4 घंटे के बीच चेहरा धोते रहेंगे, वो आपको दाने निकलने की समस्या दूर हो जाएगी. ऐसा करने से त्वचा साफ़ रहेगी.

मॉइस्चराइजर लगाए

चेहरा धोने के बाद, ज़रूरी है कि आप 10 मिनट के बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें, इस बात का ध्यान रखें कि चेहरा धोने के तुरंत बाद मॉइस्चराइजर न लगाएं कम से कम 5 या 10 मिनट का गैप दें. इसके लिए आप नॉन कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुन सकते हैं.

हफ़्ते में एक बार स्क्रब करें

इसके अलावा हफ़्ते में एक बार स्क्रब करना भी ज़रूरी है, स्क्रब करने के लिए आप नैचुरल चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे हल्दी और बेसन. यह आसानी से त्वचा में जमी गंदगी को निकाल देगा और त्वचा को फ़्रेश बनाने में भी मदद करेगा. अगर आप बाज़ार से कोई स्क्रब ख़रीद रही है तो पहले, अपने हाथ के किसी छोटे से हिस्से में लगाकर इसे ट्राई करें.

पर्याप्त नींद लें

कई बार ज़्यादा स्ट्रेस लेने की वजह से भी चेहरे पर दाने निकल आते हैं, ऐसे में ज़रूरी है कि रोज़ाना पर्याप्त नींद ले. रात में ज़्यादा देर तक जागना, इस समस्या को और भी गंभीर बना सकता है. इसलिए आज से ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews