दमकती त्वचा के लिए बेसन-चावल ही नहीं, ये चीजें भी हैं कमाल, जानें परफेक्ट स्क्रब बनाने का तरीका

चावल का आटा भले ही आपकी त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए फायदेमंद हो, लेकिन इसके अलावा भी कई ऐसी प्राकृतिक चीजें हैं जो आपकी स्किन को और भी ज्यादा ग्लोइंग और सॉफ्ट बना सकती हैं।
Skin Care

ख़ूबसूरत त्वचा पाना हर किसी की ख़्वाहिश होती है, बचपन में हम अपनी त्वचा का ज़्यादा ध्यान नहीं रखते हैं, लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, वैसे-वैसे हमें लगने लगता है कि हमें अपनी त्वचा का ध्यान रखना चाहिए, इसके चलते हैं लोग तमाम चीज़ों को ट्राय करते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई तरह की त्वचा संबंधित समस्याएं हमें घेर लेती है, त्वचा संबंधित समस्याएं ना सिर्फ़ चेहरे की सुंदरता को कम कर दे दी है, बल्कि हमारा आत्मविश्वास भी चूर-चूर कर देती है।

आजकल जैसे की सोशल मीडिया पर देखा जाता है कि मॉडल, इन्फ़्लुएंसर किसी न किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करते नज़र आते हैं, इन्हीं में तमाम प्रकार के स्किन केयर प्रोडक्ट भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन प्रोडक्ट में कई प्रकार के कैमिकल पाए जाते हैं, जो कई बार आपकी त्वचा को अच्छा करने की बजाय और भी ख़राब कर सकते हैं। ऐसे में क्यों न घर की चीज़ों का इस्तेमाल किया जाए।

इन आसान चीज़ों से भी बनाएं असरदार स्क्रब

जब कभी भी घरेलू स्क्रब या फिर फ़ेस पैक की बात सामने आती है, तो लोगों के दिमाग़ में बेसन और चावल का आटा ज़रूर आता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन चीज़ों के अलावा भी आप घर पर ही बिना किसी ख़र्च के आसानी से स्क्रब बना सकती है, चलिए हम आपको स्क्रब बनाने की पूरी प्रॉसेस बताते हैं। इस स्क्रब का इस्तेमाल करके, डैड स्किन निकल जाती है, चेहरे पर निखार आता है, साथ ही साथ त्वचा हेल्दी भी रहती है।

स्क्रब के लिए सामग्री (Skin Care)

इसे स्क्रब को बनाने के लिए आपको ज़्यादा चीज़ों की आवश्यकता नहीं है, कुछ ज़रूरी चीज़ें जैसे सोडा एक चम्मच, एलोवेरा जेल एक चम्मच, और ओट्स एक चम्मच। इन चीज़ों को मिलाकर आप घर पर कैमिकल फ़्री, एकदम प्राकृतिक स्क्रब बना सकती है।

कैसे बनाएँ स्क्रब

  • स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सोडा लेना होगा, फिर उसके बाद में जी कटोरे में ओट्स पाउडर को अच्छी तरह से मिलाएँ।
  • फिर एलोवेरा जेल को भी अच्छी तरह से मिक्स करें। इन तीनों ही चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें, अब एक स्मूद पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
  • अब आप सावधानीपूर्वक इसे अपने चेहरे पर लगा लें, इस बात का ध्यान रखें कि यह पेस्ट आँखों के आस पास ना लगाएं।
  • इस बात का भी ध्यान रखें कि स्क्रब को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ़ कर लें।
  • हल्के हल्के हाथों से, स्क्रब बनाने के बाद मसाज करें।
  • कम से कम 15-20 मिनट तक इस स्क्रब को चेहरे पर लगा रहने दें, फिर साफ़ पानी से चेहरा धो लें, और फिर चेहरे पर क्रीम लगा लें।
Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews