Skin Care: महंगे प्रोडक्ट्स को कहें अलविदा, इन घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा

Skin Care: हर कोई बेदाग, निखरी त्वचा चाहता है, पर महंगे प्रोडक्ट्स जरूरी नहीं! आप अपनी रसोई में मौजूद चीजों से ही त्वचा की कमाल की देखभाल कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खे प्राकृतिक और फायदेमंद हैं, तो देर किस बात की? आइए जानते हैं कुछ बेहतरीन नुस्खों के बारे में।
skin

Skin Care: आजकल के भागदौड़ भरे जीवन में त्वचा का ख्याल रखना आसान नहीं होता। प्रदूषण, धूप, तनाव, और अनहेल्दी लाइफस्टाइल का असर हमारी त्वचा पर साफ दिखाई देता है। बेदाग, निखरी त्वचा पाने के लिए कई लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपनी रसोई में मौजूद कुछ चीजों से ही कमाल की त्वचा प्राप्त कर सकते हैं? प्रकृति ने हमें कई ऐसे तोहफे दिए हैं जो हमारी त्वचा के लिए अद्भुत हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे जो आपकी त्वचा को स्वस्थ, चमकदार और खूबसूरत बनाने में मदद करेंगे।

इन घरेलू नुस्खों से पाएं बेदाग और चमकदार त्वचा

1. हनी लेमन क्लींजर

शहद जहां त्वचा को कोमल बनाता है, वहीं नींबू अतिरिक्त तेल को कम करके त्वचा को साफ करता है। 1 चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर पतला पेस्ट बनाएं। चेहरे पर लगाकर 5 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। रुखी या संवेदनशील त्वचा पर इस्तेमाल न करें। नींबू की मात्रा कम रखें।

2. दही ओटमील स्क्रब

दही त्वचा को पोषण देता है और ओटमील एक्सफोलिएशन करके मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है। 1 चम्मच दही में 1 चम्मच ओटमील पाउडर मिलाकर पेस्ट बनाएं। चेहरे पर धीरे-धीरे मालिश करते हुए लगाएं, फिर ठंडे पानी से धो लें। संवेदनशील त्वचा के लिए भी उपयुक्त।

3. एलोवेरा जैल फेस मास्क

एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करता है, सूजन कम करता है और निखार लाता है। एलोवेरा के पत्ते से ताजा जेल निकालें। चेहरे पर लगाकर 15 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आप चाहें तो इसमें शहद या गुलाब जल मिला सकते हैं।

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं के आधार पर बताई गई है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।)

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews