30 साल की उम्र में भी चमकेगी आपकी त्वचा, बस जान लें ये सीक्रेट

30 साल की उम्र के बाद त्वचा में कुछ बदलाव आना स्वाभाविक है, जैसे झुर्रियां, महीन रेखाएं और नमी की कमी। लेकिन सही स्किनकेयर रूटीन और थोड़ी सी जागरूकता से आप अपनी त्वचा को जवां और चमकदार बनाए रख सकते हैं।
Skin Care

Skin Care: 30 साल की उम्र एक ऐसी उम्र होती है जब लोगों की जिंदगी में कई तरह के बदलाव होते हैं। यह समय एक ऐसा समय होता है जब न सिर्फ व्यक्तिगत जीवन में कई बदलाव होते हैं बल्कि आपकी त्वचा में भी कई सारे बदलाव नजर आते हैं।

इस उम्र में त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस हद से ज्यादा नजर आने लगती है। साथ ही साथ त्वचा की चमक भी धीरे-धीरे कम होने लगती है, ऐसे में इस उम्र में त्वचा की विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है, ताकि बढ़ती उम्र के साथ त्वचा जवां और स्वस्थ नजर आए।

शहद

शहद को प्राकृतिक मॉइश्चराइजर का रूप माना जाता है। अगर आप शहद का इस्तेमाल त्वचा के लिए करते हैं, तो ऐसे में त्वचा को गहरी नमी मिलती है। आप इसे डायरेक्ट भी चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें।

कच्चा दूध

कच्चा दूध त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। आप रोजाना अपने चेहरे को कच्चे दूध से साफ कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए कॉटन की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगाएं और जब यह सूख जाए, तब हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

चावल का आटा

अगर आप घर का बना ही फेस पैक इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो आप चावल के आटे से बना प्राकृतिक फेस पैक इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक को तैयार करने के लिए चावल के आटे में दूध मिलाएं। 10 मिनट के लिए इस चेहरे पर लगा कर रखें और फिर गुनगुने पानी से चेहरा साफ करने।

दही

दही का इस्तेमाल त्वचा को मुलायम बनाने के लिए किया जा सकता है। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप डायरेक्ट भी कर सकते हैं और आप चाहे तो बेसन या फिर चावल के आटे में मिलाकर भी इसका इस्तेमाल फेस पैक के रूप में कर सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews