बढ़ती उम्र के साथ झूलने लगी है त्वचा, घर पर बनाएं ये फेस मास्क, आएगा कसाव

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा की लोच और कसावट कम होने लगती है, जिससे चेहरा थका और ढीला नजर आने लगता है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। महंगे ट्रीटमेंट्स के बजाय आप घर पर ही प्राकृतिक चीजों से बने फेस मास्क का इस्तेमाल करके त्वचा में कसाव ला सकती हैं।
Skin Care

Skin Care: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे त्वचा संबंधित समस्याएं भी बढ़ती है। उम्र के साथ-साथ त्वचा में ढीलापन आना बेहद ही स्वाभाविक है। हम उम्र को नहीं रोक सकते हैं, लेकिन उम्र के साथ बढ़ रहे ढीलेपन को जरूर रोक सकते हैं।

अगर सही देखभाल और सही तरीके से घरेलू उपाय का इस्तेमाल किया जाए तो कुछ हद तक, झूलती हुई चमड़ी को रोका जा सकता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे गैल गैल और जो लाइन की त्वचा पर असर दिखने लगता है।

बढ़ती उम्र के साथ झूलने लगी है त्वचा (Skin Care)

त्वचा को जवां बनाने के लिए बाजार में तरह-तरह के महंगे प्रोडक्ट्स उपलब्ध है, कई लोग इन प्रोडक्ट को खरीद लेते हैं, तो वहीं कई लोग पार्लर में जाकर महंगा ट्रीटमेंट करवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप महंगे प्रोडक्ट और ट्रीटमेंट के बजाय कुछ घरेलू मास्क का इस्तेमाल करके अपनी त्वचा को प्राकृतिक तरीके से लिफ्ट कर सकती हैं।

सामग्री :

  • अंडे का सफेद वाला हिस्सा
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • कच्चा दूध एक चम्मच

1. इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले अंडे के सफेद हिस्से को एक कटोरी में डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।

2. अब इस फेंटे हुए अंडे के सफेद भाग में नींबू का रस और दूध मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें।

3. अब अपनी उंगलियों की मदद से इस मिश्रण को चेहरे और गर्दन पर सावधानीपूर्वक लगाएं।

4. इस पेस्ट को कम से कम 10 से 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।

5. जब पेस्ट सुख जाए और समय पूरा हो जाए तब इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

सामग्री:

  • दो चम्मच ऐलोवेरा जेल
  • आधा खीरा कद्दूकस किया हुआ
  • गुलाब जल एक चम्मच
  • चावल का पाउडर एक चम्मच

1. इस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल, चावल का पाउडर, खीरा और गुलाब जल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

2. जब यह मिश्रण अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसे गर्दन और चेहरे पर बराबर लगाएं।

3. इस मिश्रण को कम से कम 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें।

4. समय पूरा होने के बाद हल्के गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews