Skin Care : खराब हो रहा है चेहरा का ग्लो? वजह हो सकती है ये 4 Vitamins की कमी

Skin care, vitamins

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों खराब खानपान (diet) और विटामिन (Vitamins) की कमी की वजह से लोगों की खूबसूरती खराब (Skin Care) होने लगी है। दरअसल आजकल कई लोग अपने चेहरे पर दाग धब्बे (Pimple) की वजह से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। इसके चलते उनका आत्मविश्वास भी कम हो जाता है। चेहरा खराब हो तो इंसान को किसी से मिलने में भी अटपटा लगता है। इसको ठीक करने के लिए वह कई तरह के उपाय करता है और डॉक्टर के पास भी जाता है लेकिन उसके बाद भी यह समझ नहीं आता कि इन सब के पीछे क्या वजह है।

Must Read : टीम इंडिया को एशिया कप से पहले लगा झटका, कोरोना पॉजिटिव हुए कोच Rahul Dravid

आपको बता दें, टीनएज में पिंपल्स और कील मुहासे होना आम बात है। लेकिन यह ज्यादा मात्रा में होना भी अच्छी बात नहीं होती है। कहा जाता है कि खराब डाइट और विटामिन की कमी की वजह से कई बार इन समस्याओं से जूझना पड़ता है। इतना ही नहीं कई बार हार्मोन्स में हुए बदलाव की वजह से भी इन समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी इन समस्याओं से जूझ रहे हैं और परेशान है तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं किन विटामिन की कमी की वजह से चेहरे पर पिंपल्स और कील मुंहासे होते हैं, तो चलिए जानते हैं –

Skin Care : शरीर में इन 4 जरूरी विटामिन कमी से होते है पिंपल –

विटामिन ए

विटामिन ए की कमी की वजह से चेहरे और त्वचा पर कई तरह की समस्या देखने को मिलती है। दरअसल, विटामिन ए में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जो मुक्त कणों से लड़ने में मदद करता है। ये हमारे शरीर में हो रही सूजन को भी कम करता है साथ ही में त्वचा को भी स्वस्थ रखता है ऐसे में अगर आपके चेहरे पर भी पिंपल और दाग धब्बे है तो इस विटामिन की कमी को पूरा करें। इसकी कमी पूरा करने के लिए आप टमाटर, हरी मिर्च और गाजर खा सकते हैं।

विटामिन बी3

इस विटामिन की कमी की वजह से त्वचा पर दाग धब्बे होना शुरू हो जाते हैं साथ ही चेहरे की चमक भी कम होने लगती है। आपको बता दे, इस विटामिन में मौजूद एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पिंपल को खत्म करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप भी पिंपल से परेशान है तो आप इस विटामिन की कमी को पूरा करें। इसकी कमी की वजह से चेहरे पर जमा होने वाले ऑयल बढ़ जाता है।

विटामिन डी

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए सबसे ज्यादा जरुरी होता है। इसकी वजह से कई सारी समस्या हमें देखनी पड़ती है। इसकी कमी से चेहरे पर दाग धब्बे के साथ सूजन भी होने लगती है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए धुप लेना तो जरुरी होता ही है साथ ही ये इस विटामिन की कमी पूरी करने से हड्डिया मजबूत होती है।

Must Read : OMG! बिना परमिशन ICU में राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेने पहुंचा ये शख्स, बुरी तरह फंसा

विटामिन ई 

विटामिन ई हमारी त्वचा के लिए बेहद जरुरी माना गया है। इसकी कमी की वजह से बाल झड़ना और चेहरे की चमक खत्म होने के साथ पिंपल जैसी समस्या होने लगती है। आपको बता दे, विटामिन ई में इंफ्लेमेटरी गुणों भरपूर मात्रा में पाए जाते है जो एंटीऑक्सीडेंट को कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी इसकी कमी है तो आज ही इसका सेवन करना शुरू कर दें।

डिस्क्लेमर – इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews