ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दूर होंगे दाग-धब्बे, चमक उठेगी त्वचा

चमकदार त्वचा पाने चाहत हर व्यक्ति की होती है। अपने काम का आज और भाग दौड़ में अगर आप स्किन केयर नहीं कर पाते हैं। तो हम कुछ आसान चीज बताते हैं जिनका उपयोग कर आप ग्लोइंग स्किन हासिल कर सकते हैं।
Skin care

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में नेचुरल ग्लोइंग और परफेक्ट स्किन कौन नहीं चाहता। हर किसी की इच्छा होती है कि उनकी स्किन एकदम चमकदार होनी चाहिए ताकि सब उनकी तारीफ करें। हालांकि आजकल सब अपने कामों में इतना व्यस्त रहते हैं कि स्किन केयर के लिए समय ही नहीं मिलता।

कम समय के अलावा बढ़ता हुआ प्रदूषण, धूप, धूल, मिट्टी हमारे चेहरे पर काफी असर डालती है। इनकी वजह से त्वचा का गला कम होने लगता है और कई तरह की समस्या भी पैदा हो जाती है। अगर आप स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहती हैं और चमकदार स्किन चाहती हैं तो घर पर ही कुछ चीजों का इस्तेमाल कर खूबसूरत लग सकती हैं। चलिए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।

स्किन पर लगाएं एलोवेरा जेल (Skin Care)

एलोवेरा जेल चेहरे पर होने वाले दाग धब्बों को कम कर ग्लो बढ़ाने का काम करता है। इसकी मदद से स्किन को हाइड्रेट किया जा सकता है। अगर आपको त्वचा संबंधी परेशानी हो रही है तो एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फायदेमंद साबित होगा। आपके चेहरे पर लगाने के बाद हल्के हाथों से इसका मसाज करना है और 15 मिनट बाद इसे साफ कर लेना है।

गुलाब जल का इस्तेमाल

गुलाब जल चेहरे के लिए बहुत ही उपयोगी माना गया है। इसके उपयोग से चेहरा साफ हो जाता है और स्किन चमकने लगती है। आपको रूई के इस्तेमाल से इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाना होगा। इसके बाद चेहरे को धो लें और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

कच्चा दूध भी है फायदेमंद

कच्चे दूध में कई सारे गुण मौजूद होते हैं जो चेहरे से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करते हैं। अगर आप अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहते हैं तो दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से डेड भी साफ हो जाती है। आपको केवल कॉटन की मदद से इस पूरे चेहरे पर लगाना होगा। अब 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से अपना चेहरा साफ करें। चेहरा पूछने के बाद मॉइश्चराइज करना बिल्कुल ना भूलें।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews