गर्मियों में स्किन को चाहिए खास देखभाल, ये 6 घरेलू चीजें करेंगी कमाल

जरूरत से ज्यादा UV किरणे स्किन के लिए हानिकारक होती है। यह समय से पहले बुढ़ापा, सनबर्न और त्वचा कैंसर जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है।
Skin Care Tips

शरीर के लिए सूर्य की किरणें बहुत ज्यादा जरूरी है, लेकिन जरूरत से ज्यादा UV किरणे स्किन के लिए हानिकारक होती है। यह समय से पहले बुढ़ापा, सनबर्न और त्वचा कैंसर जैसी समस्याओं का कारण बन सकती है। हालांकि, लोग इससे बचने के लिए सनस्क्रीन, सनग्लासेस आदि का इस्तेमाल करते हैं। जिसके लिए मोटी रकम भी खर्च करनी पड़ती है।

वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो की नेचुरल रेमेडीज अपनाना पसंद करते हैं, जो कि बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इनमें किसी प्रकार का कोई केमिकल नहीं होता, जिससे त्वचा बिल्कुल सुरक्षित रहती है।

एलोवेरा जेल

आप धूप से खुद को बचाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो कि नेचुरल ट्रीटमेंट माना जाता है। इससे स्किन को ठंडक और राहत पहुंचेगी। इसके अलावा, शरीर को पोषण भी मिलेगा। एलोवेरा जेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन UV किरणों से त्वचा को बचाता है।

नारियल तेल

नारियल का तेल भी धूप की करने से बचाता है। इसमें नेचुरल SPF होता है, जो कि त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही इसे हाइड्रेट रखता है। इस स्क्रीन मुलायम हो जाता है। धूप में जाने से पहले नारियल का तेल लगाना फायदेमंद होता है।

तिल का तेल

धूप में निकलने से पहले आप तिल का तेल भी लगा सकती हैं, जो कि प्राकृतिक सनस्क्रीन का काम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ए स्किन को पोषण देता है।

गाजर

आप स्कीन पर गाजर और टमाटर भी खा सकती हैं। इसमें पाए जाने वाले बीटा कैरोटीन और लाइकोपीन एंटीऑक्सीडेंट स्किन को अंदर तक जाकर सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए आप अपनी डेली डाइट में इसे अवश्य शामिल करें।

चंदन पाउडर

आप चाहे तो चंदन का पाउडर भी लगा सकती हैं, जो सनबर्न से राहत दिलाता है। साथ ही स्किन को ठंडा के पहुंचना है।

ग्रीन टी

ग्रीन टी को आप डेली डाइट का हिस्सा बन सकती हैं। यह यूवी किरणों से होने वाली सूजन और डैमेज को काम करता है। इसके अलावा, इसे त्वचा पर लगाने से सनबर्न की समस्या कम होती है। साथ ही स्कीन का प्रोटेक्शन लेवल बढ़ता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews