तनाव मुक्त जीवन के लिए ट्राई करें स्लिप टूरिज्म, जानिए क्यों युवा इसे बना रहे हैं नई थैरेपी?

आजकल के युवाओं में घूमने-फिरने का इतना अधिक क्रेज है कि उनके साथ कोई हो ना हो, वह किसी न किसी एडवेंचर से भरे ट्रिप पर निकल जाते हैं। वर्तमान की बात करें तो आजकल के युवा नॉर्मल हॉलीडे प्लान करने की बजाय स्लिप टूरिज्म कल्चर को अपना रहे हैं।
Sleep

भागदौड़ भरी जिंदगी से होने वाली थकान और सुस्ती को दूर करने के लिए अक्सर लोग अपने काम पर थोड़ा सा ब्रेक (स्लिप टूरिज्म) लगाना चाहते हैं, ताकि उन्हें दिमागी तौर पर शांति मिल सके। इसके लिए वह ऐसे डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं, जहां भीड़ बिल्कुल के बराबर हो और प्राकृतिक सुंदरता के बीच उन्हें सुकून मिल सके, जहां वह अपने दोस्त, पार्टनर या परिवार के साथ शांति के कुछ पल बिता सके। आजकल के युवाओं में घूमने-फिरने का इतना अधिक क्रेज है कि उनके साथ कोई हो ना हो, वह किसी न किसी एडवेंचर से भरे ट्रिप पर निकल जाते हैं।

वर्तमान की बात करें तो आजकल के युवा नॉर्मल हॉलीडे प्लान करने की बजाय स्लिप टूरिज्म कल्चर को अपना रहे हैं। यह उनकी लाइफ को बेहतर बनाने के साथ-साथ उन्हें एक अलग खुशनुमा अनुभव प्रदान करता है।

क्यों बढ़ रहा ट्रेंड

आजकल की फास्ट लाइफ के कारण, बहुत कम उम्र से ही बच्चे डिप्रेशन, तनाव आदि का शिकार हो जाते हैं। स्कूली शिक्षा लेने के दौरान पढ़ाई का स्ट्रेस, 12वीं कक्षा में आने के बाद करियर और हायर एजुकेशन की टेंशन उन्हें इस कदर तनावग्रस्त कर रही है कि मानसिक पीस ढूंढने के लिए उन्हें थेरेपी, योग से लेकर अन्य उपायों को अपनाना पड़ता है। ऐसे में उन्हें नींद की कमी भी हो जाती है, जिसके कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना उन्हें करना पड़ता है। इससे छुटकारा पाने के लिए अब युवा स्लिप टूरिज्म की मदद ले रहे हैं।

क्या है स्लिप टूरिज्म

सबसे पहले हम आपको यह बता दें कि स्लिप टूरिज्म आखिर होता क्या है। जैसा कि शब्द से ही समझ में आ रहा है कि यह नींद से जुड़ा हुआ ट्रैवल ट्रेंड है, जिसमें आम तौर पर लोग घूमने-फिरने के बजाय सिर्फ अच्छी नींद लेना पसंद करते हैं। ऐसे में वह सिर्फ उस डेस्टिनेशन की खास जगह को ही एक्सप्लोर करते हैं, और बाकी का समय वह सुकून भरी नींद लेने में गुजरते हैं। स्लिप टूरिज्म उन लोगों के लिए खास तौर पर प्लान किया गया है, जो अपनी लाइफ में स्ट्रेस, थकान या नींद की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं।

फायदा

केवल इतना ही नहीं, स्लिप टूरिज्म पर जाने के बाद लोगों की नींद अच्छी हुई है। शांत वातावरण लोगों के दिमाग को तनावमुक्त करता है। भारत में ऐसे कई स्थान हैं, जहां स्लिप टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहां आने वाले सभी पर्यटकों को हेल्दी डाइट दी जाती है, आयुर्वेदिक उपचार, स्पा, ध्यान रिट्रीट में योग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, ताकि उन्हें बेहतर नींद आ सके और वे तमाम तरह की चिंता से मुक्त हो सकें।

भारत में स्लिप टूरिज्म

इंडिया में ऋषिकेश, अलेप्पी, गोवा, कुर्ग और वर्कला ये पांच ऐसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जहां स्लिप टूरिज्म की सुविधा उपलब्ध है। यहां आने वाले टूरिस्ट को आध्यात्मिक शांति के साथ-साथ योगा सेशन भी दिया जाता है। इसके अलावा, आयुर्वेदिक मसाज, समुद्र की लहरें, रिलैक्सिंग माहौल आदि में समय बिताने से अच्छी नींद आती है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews