सर्दियों में खट्टा-मीठा गाजर का अचार बढ़ा देता है खाने का स्वाद, जानें आसान रेसिपी

gajar ka achaar

Carrot Pickle Recipe: सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में खूब सारी गाजर देखने को मिलती है। इस मौसम में लोग गाजर बड़े ही चाव से खाते हैं। गाजर न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगती है, बल्कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है।गाजर में बीटा कैरोटिन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, पोटेशियम, आयरन, कॉपर और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाजर से कई चीजें बनाई जाती है जैसे गाजर का हलवा, गाजर की सब्जी, गाजर का सूप, गाजर का केक आदि। आज हम आपको इस लेख के द्वारा गाजर का खट्टा मीठा अचार बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। सर्दियों के मौसम में गाजर के अचार की डिमांड बढ़ जाती है। यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है और झटपट बन भी जाता है, तो चलिए जान लेते हैं इसकी आसान रेसिपी।

कैसे बनाया जाता है गाजर का अचार

गाजर का अचार बनाने की सामग्री

12 से 15 गाजर
1/2 छोटी चम्मच कलौंजी
2 छोटी चम्मच मेथी के दाने
2 छोटी चम्मच पीली सरसों
1/4 छोटी चम्मच हींग
1 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1.5 बड़ी चम्मच सरसों का तेल
नमक स्वादानुसार

गाजर का अचार बनाने की विधि

1. गाजर का स्वादिष्ट खट्टा मीठा अचार बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को अच्छी तरह से धोकर छील लें। फिर गाजर को एक कपड़े में लपेटकर सूखने के लिए रख दें।

2. जब गाजर अच्छे से सुख जाए, तब गाजर के पतले-लंबे टुकड़े काट लें। अगर गाजर का पानी अच्छे से सुखा नहीं है, तो आप चाहे तो इन टुकड़ों को थोड़ी देर धूप में रख सकते हैं। जिससे कि गाजर का पानी अच्छी तरह से सुख जाए।

3. गाजर के कटे हुए टुकड़े को एक कटोरे में रखें और उसमें कलौंजी और मेथी दाने डाल दें।

4. इसके बाद सरसों के दाने को मिक्सी जर में पीस लें और गाजर के कटोरे में मिला दें। इसके साथ लाल मिर्च, अमचूर पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक स्वाद अनुसार और हींग भी डालें।

5. एक कढाई में सरसों का तेल गर्म करें और उसमें गाजर और मसाले डाल दें। चम्मच से इस मिश्रण को थोड़ी देर अच्छे से चलाएं। फिर 10 से 15 मिनट के बाद गैस बंद कर दें। अब इस आचार को कांच की बरनी में भरें, और धूप में थोड़ी देर रखें।

6. इस तरह यह स्वादिष्ट खट्टा-मीठा गाजर का अचार बनाकर तैयार हो चुका है अब आप सर्दियों के मौसम में इस अचार का आनंद लें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews