भारत का वो राज्य, जहां बिजली है सबसे सस्ती, जेब पर नहीं पड़ता बोझ!

जगह-जगह पावरफुल ट्रांसफार्मर बैठाए जा रहे हैं, ताकि हर जगह बिजली की आपूर्ति हो सके। सभी राज्यों में बिजली के दाम अलग-अलग है।
mp samadhan yojana

भारत के लगभग हर शहर और गांव में बिजली की व्यवस्था हो चुकी है। इसके बिना जीवन अधूरा सा लगता है। बिजली रहने से रात में भी उजाला रहता है, जिससे लाइफस्टाइल में भी काफी सारे बदलाव हुए हैं। लोगों को अब लालटेन या फिर दीपक का सहारा खाना बनाने और पढ़ने या फिर अन्य किसी कार्य के लिए नहीं लेना पड़ता है। जगह-जगह पावरफुल ट्रांसफार्मर बैठाए जा रहे हैं, ताकि हर जगह बिजली की आपूर्ति हो सके।

सभी राज्यों में बिजली के दाम अलग-अलग है। कहीं बहुत महंगा बिजली सप्लाई किया जाता है, तो कहीं सस्ते रेट में भी बिजली उपलब्ध है।

जानें जवाब

आज के आर्टिकल में हम आपको भारत के उस राज्य के बारे में बताएंगे, जहां सबसे सस्ती बिजली सप्लाई की जाती है। यहां के लोग बहुत ही कम रेट में इलेक्ट्रिसिटी का आनंद उठाते हैं। इस सवाल का जवाब पता होना सामान्य ज्ञान के लिहाज से भी जरूरी है। इसके अलावा, इस तरह के प्रश्न अक्षर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों से पूछा जाता है। तो आइए जानते हैं, इस राज्य का नाम विस्तार से…

सिक्किम

दरअसल, इस राज्य का नाम सिक्किम है, जहां बिजली का रेट 3.63 रुपए प्रति यूनिट है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिक्किम में बिजली की सस्ती दरों का मुख्य कारण राज्य सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी है। यहां बिजली की दरें अन्य राज्यों की तुलना में बहुत कम है। इस लिस्ट में अरुणाचल प्रदेश का नाम भी शामिल है, जहां बिजली का रेट ₹4 प्रति यूनिट है। इसके बाद, चंडीगढ़ भी इस लिस्ट में सुमार है, जहां बिजली का रेट 4.15 रुपए प्रति यूनिट है।

जरूर जाएं

ऐसे में लोग जमकर बिजली का आनंद उठाते हैं और बहुत ही कम रेट में आराम से एक अच्छी लाइफस्टाइल का लुफ्त उठाते हैं। इस राज्य में बिजली उत्पादन की लागत भी बहुत कम है। यही कारण है कि यहां सबसे अधिक कम रेट में बिजली सप्लाई की जाती है। यदि आपको कभी भी सिक्किम जाने का मौका मिले, तो यहां जरूर जाएं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews