बारिश में भीगने से चिपचिपे हो जाते हैं बाल? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और पाएं राहत

बारिश में भीगने के बाद बाल चिपचिपे और बेजान हो जाना एक आम समस्या है, खासकर जब हवा में नमी ज़्यादा हो। इससे न सिर्फ बालों की खूबसूरती खराब होती है, बल्कि स्कैल्प इंफेक्शन और डैंड्रफ जैसी परेशानियां भी बढ़ जाती हैं।
Hair Care Tips

बारिश की बूँदें दिखने में भले ही साफ लगें, लेकिन इनमें प्रदूषण, धूल और बैक्टीरिया भी शामिल होते हैं। जब ये गंदगी हमारे स्कैल्प पर गिरती है, तो वह ऑयल और पसीने के साथ मिलकर बालों को चिपचिपा बना देती है। ऊपर से हवा में मौजूद नमी बालों की नैचुरल चमक को छीन लेती है, जिससे वे बेजान और गंदे दिखने लगते हैं।

मॉनसून सीजन में स्कैल्प का pH बैलेंस बिगड़ जाता है, जिससे हेयर फॉल और डैंड्रफ जैसी दिक्कतें भी शुरू हो जाती हैं। इसलिए इस सीजन में एक्स्ट्रा हेयर केयर जरूरी हो जाती है।

अब नहीं होंगे बाल चिपचिपे

1. नींबू और एलोवेरा जेल का कमाल

नींबू में नैचुरल एसिड होता है जो स्कैल्प से एक्स्ट्रा ऑयल और चिपचिपाहट को हटाने में मदद करता है। एलोवेरा जेल बालों को मॉइस्चराइज करता है और उन्हें नरम और चमकदार बनाता है। एक चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच एलोवेरा मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं और 20 मिनट बाद माइल्ड शैम्पू से धो लें।

2. ACV रिंस से करें डीप क्लीनिंग

एप्पल साइडर विनेगर (ACV) एक बेहतरीन नैचुरल क्लेंज़र है। यह स्कैल्प पर जमा ऑयल और प्रोडक्ट बिल्डअप को हटाकर बालों को साफ और हल्का बनाता है। एक मग पानी में दो चम्मच ACV मिलाकर बाल धोने के बाद रिंस करें और कुछ मिनट बाद पानी से साफ कर लें।

3. ड्राई शैम्पू नहीं तो कॉर्नफ्लोर है ना

अगर समय कम है और बाल धुलना मुमकिन नहीं, तो कॉर्नफ्लोर या बेबी पाउडर को स्कैल्प पर हल्के हाथों से लगाएं और अच्छे से ब्रश कर लें। यह तुरंत ऑयल सोख लेता है और बालों को फ्रेश लुक देता है। यह उपाय खासकर तब काम आता है जब बाहर निकलने की जल्दी हो।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews