नाश्ते में ट्राई करें ये क्रिस्पी और चटपटी यूनिक रेसिपी, आसान तरीके से बनाएं सूजी बास्केट चाट

यकीन मानिए आपके द्वारा बनाई गई इस डिश की हर कोई तारीफ करेगा। केवल इतना ही नहीं, आप इसे घर पर आने वाले मेहमानों के सामने भी परोस सकती हैं, वे बिना तारीफ किए नहीं जाएंगे। केवल इतना ही नहीं, आपके पड़ोस में रहने वाली महिलाएं भी आपसे इन नई डिशेस की रेसिपी पूछेंगी।
Suji Basket Chaat

नाश्ते में रोज-रोज एक ही तरीके का खाना खाकर इंसान बोर हो जाता है, इसलिए वह विभिन्न तरह की स्पाइसी, क्रिस्पी, चटपटी और यूनिक रेसिपी ट्राई करने की सोचता है। ऐसे में वह इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न तरह की रेसिपीज को सर्च करता है, जहां उन्हें एक से बढ़कर एक यूनीक आईडियाज मिलते हैं। यह रेसिपी घर के सभी सदस्यों को काफी पसंद भी आता है। यदि आप इसे पहली बार ट्राई करना चाहते हैं, तो आज का आर्टिकल आपके लिए है।

दरअसल, आज हम आपको घर पर ही यूनिक सूजी बास्केट चाट बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। अब आपको अनहेल्दी स्ट्रीट फूड्स खान की जरूरत नहीं है, आप इसे सुबह या शाम कभी भी खा सकते हैं, इसके स्वाद का हर कोई दीवाना बन जाता है।

परफेक्ट कांबिनेशन

यह एक तरीके से नया, क्रिस्पी और चटपटा रेसिपी वाला एक्सपेरिमेंट होगा। नाश्ते या स्नैक्स के लिए या हेल्दी और परफेक्ट रेसिपी माना जाता है, जिसमें दही, आलू, चटनी और मसाले का परफेक्ट कांबिनेशन होता है, जिसकी टेस्टी स्टफिंग को आप मेहमानों के सामने भी परोस सकते हैं। आप इसे चाय के साथ भी खा सकते हैं, जो एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे से लेकर बड़े हर कोई खाना पसंद करेंगे। आप इसे चाहे तो पार्टी या फिर किसी स्पेशल ऑकेजन या फिर पर्व, त्यौहार में भी बना सकते हैं।

सामग्री

सबसे पहले हम आपको बता दें कि सूजी बास्केट चाट बनाने के लिए आपको एक कप सूजी, दो टेबलस्पून मैदा, नमक, तेल, पानी, मैच किए हुए आलू, दही, हरी चटनी, मीठी इमली चटनी, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, अनार के दाने और हरा धनिया की जरूरत है।

ऐसे बनाएं

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सूजी, मैदा, नमक और एक चम्मच तेल डालकर इसे अच्छी तरह से गूंथ ले, इसके लिए आपको पानी की भी जरूरत पड़ेगी।
  • जब इसे अच्छी तरह से गूंथ ले, तब 5 से 15 मिनट के लिए से धक दे ताकि अच्छी तरह से सेट हो जाए।
  • थोड़ी देर बाद छोटी-छोटी लोहिया बनाएं और इस बेल लें। इसके बाद स्टील की छोटी कटोरी को उल्टा करके, उसे पर बेली हुई पूरी को रखें।
  • अब हल्के हाथों से उसे कटोरी के आकार में चिपका दें।
  • फिर कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म करें। अब इन पुरी वाली कटोरियों को धीरे-धीरे तेल में डालकर डीप फ्राई करें।
  • जब बास्केट गोल्डन और क्रिस्पी हो जाए, तो उसे बाहर निकाल कर ठंडा होने के लिए छोड़ दे।
  • अब आगे प्रक्रिया को बढ़ाते हुए, कटोरी में मैच किए हुए आलू को ले ले। इसमें नमक, चाट मसाला, भुना हुआ जीरा और हरा धनिया मिले।
  • अब बास्केट में आलू की स्टफिंग को भरें।
  • इसमें ऊपर से दही, हरी और मीठी चटनी डालें। फिर इसके ऊपर से थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला छिड़क दें।
  • इसे और भी ज्यादा खूबसूरत और स्वादिष्ट बनाने के लिए, अनार के दाने गार्निश करके डाल दे।
  • आप इसको बनाकर गरमा गरम ही खाएं, ताकि यह क्रिस्पी बनी रहे। आप इसको चाय के साथ भी खा सकते हैं।
Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews