
Summer Gardening Tips : पौधे अगर हरे-भरे हों तो बगिया बहुत सुंदर लगती है। बगिया की इसी सुंदरता को क्रायम रखने के लिए जरूरी है, मिट्टी और पौधे का पर्याप्त पोषण। इस पोषण को अपने पौधों को देने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे आपके काम आएंगे।
इप्सम सॉल्ट
इप्सम सॉल्ट के इस्तेमाल से पौधे वृद्धि तेजी से होती है और कीड़ों, से भी सुरक्षा मिलती है। दानेदार इप्सम सॉल्ट को सीधे पौधों की मिट्टी में मिलाया जा सकता है। 15 ग्राम इप्सम सॉल्ट को महीने में एक बार इस्तेमाल कर सकते हैं। दूसरे विकल्प के तौर पर एक लीटर पानी में 8 ग्राम इप्सम सॉल्ट मिलाकर तैयार घोल को महीने में एक से दो बार पौधों की मिट्टी में डाल सकते हैं।
चाय की पत्ती
पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए एक गिलास पानी को उबलने तक गर्म करें और फिर दो चम्मच चायपत्ती डाल दें। इसे पानी आधा रह जाने तक पकाएं और छानकर पानी को मिट्टी में डालें। इससे बढ़वार बेहतर होगी।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल फंगस हटाने के लिए नियमित रूप से करें जब तक कि पौधों से फंगस निकल ना जाए इसके लिए सबसे पहले एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा को दो लीटर पानी और आधा चम्मच लिक्विड सोप के साथ यूज करें और इन तीनों के मिश्रण को फंगस वाली जगह पर स्प्रे करें।
हल्दी पाउडर
हल्दी पाउडर का उपयोग भी फर्टिलाइजर के रूप में किया जा सकता है। इसमें एंटीफंगल गुण होते हैं जो पौधे को फंगस से बचाते हैं। इसके लिए एक बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर दो लीटर पानी में मिलाकर पौधों पर छिड़कें। यदि पौधे में चीटियां लग गई हैं तो वहां थोड़ा-सा हल्दी पाउडर डालकर उनसे निजात पाई जा सकती है।
सरसों की खली
खली पौधों की बढ़वार को बेहतर करने में मदद करती है। इस्तेमाल करने के लिए सरसों की खली को दो दिन के लिए पानी में भिगोकर रख दें और बाद में कुछ देर के लिए धूप में रखें। और 10 मिनट बाद अच्छी तरह पौधों की मिट्टी में मिला दें।
विनेगर
अपने अम्लीय गुण के कारण सिरका पौधों से कीटों को दूर भगाने का अच्छा उपाय है। इसके लिए दो लीटर पानी में एक बड़ा चम्मच सिरका मिलाएं और मिश्रण को फंगस वाली जगह पर स्प्रे करें।
नीम के पत्ते
100 ग्राम नीम के पत्तों को दो कटोरी पानी में रातभर के लिए भिगोकर रख दें, फिर दूसरे दिन इसे उबालें और छानकर इसमें एक कटोरी नारियल पानी मिलाएं। इसे एक बाल्टी पानी में मिलाकर पौधों के आस- पास छिड़काव करें।
फिटकरी
इसे खाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ रोगों और कीटों से छुटकारा मिलेगा बल्कि मिट्टी की गुणवत्ता भी सुधरेगी। पौधों की बढ़वार अच्छी होगी, पौधे हरे-भरे रहेंगे और फूल भी अधिक आएंगे। फिटकरी को बारीक पीसकर पौधा लगाते समय मिट्टी में मिलाएं। इसके अलावा लगे हुए पौधे की मिट्टी में भी दबा सकते हैं और पानी में मिलाकर भी दे सकते हैं।
*Disclaimer :- यहाँ दी गई जानकारी अलग अलग जगह से जुटाई गई सामान्य जानकारी है, Mpbreakingnews दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।
