परफेक्ट Bridal Look के लिए Athiya Shetty और Masaba Gupta से लें इंस्पिरेशन, ऐसे करें रीक्रिएट

Bridal Look

Bridal Look: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है और हर दुल्हन अपना लुक बिल्कुल परफेक्ट चाहती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक हमेशा ही दुल्हनों को आकर्षित करते हैं। हाल ही में नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने ही गुपचुप तरीके से शादी की है और इनका ब्राइडल लुक कमाल का है।

दोनों ही खूबसूरत हसीनाओं का यह लुक होने वाली दुल्हन के लिए इंस्पिरेशन हो सकता है। अथिया ने अपनी शादी की हर रस्म में जो आउटफिट चुने है वह बिल्कुल अलग है। उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसमें ज्वेलरी तो देखने लायक है। मसाबा ने भी शानदार ब्राइडल लुक क्रिएट किया है जिसने सभी का दिल जीत लिया है।

Athiya Shetty का ब्राइडल लुक

मुहूर्तम रस्म के दौरान अथिया शेट्टी ने ट्रेडिशनल साउथ इंडियन लुक कैरी किया था। इस दौरान वह फ्यूशिया पिंक कलर की बॉर्डर वाली कांचीपुरम साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। इसके साथ उन्होंने टैंपल ज्वेलरी कैरी की थी जो उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही थी। चोकर नेकलेस और मैचिंग झुमके लाल और हरे रंग के स्टोन के साथ बहुत शानदार लग रहे थे। अगर आप भी अपनी शादी की तैयारी कर रही है तो एक्ट्रेस की तरह टैंपल ज्वेलरी पहन सकती हैं।

ऐसे रीक्रिएट करें Bridal Look

अगर आप शादी करने जा रही हैं तो किसी रस्म में अपनी मां की साड़ी पहन सकती हैं। सिल्क और कांजीवरम साड़ी के साथ ट्रेडिशनल ज्वेलरी बहुत अच्छी लगती है। साड़ी के रंग के हिसाब से आप इसका चुनाव कर सकती हैं यह आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

Masaba Gupta का ब्राइडल लुक

नीना गुप्ता की बेटी ने यह दूसरी शादी की है और इसके लिए उन्होंने अपनी मां की ज्वेलरी को चुना। शादी में वह गुलाबी और हरे रंग के खूबसूरत लहंगे में गोल्डन ज्वेलरी पहनी हुई नजर आ रही थी। उनका ये एंटीक पीस नीना गुप्ता के कलेक्शन से था जिसे उन्होंने हेड एक्सेसरीज से मैच किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Masaba (@masabagupta)

ऐसे रीक्रिएट करें Bridal Look

अगर आप दुल्हन बनने वाली हैं तो अपनी मां की ज्वेलरी शादी के फंक्शन के लिए चुन सकती हैं। सिल्क की साड़ी वैसे भी बहुत खूबसूरत लगती है इसके साथ पहनी गई एंटीक ज्वेलरी आपको बहुत ही शानदार लुक देगी। इस तरह से आप ट्रेंड सेटर भी बन जाएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews