Monsoon Skincare: बारिश के मौसम में इस तरह रखें स्किन का खास ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे की चमक को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से...
Monsoon Skincare: बारिश के मौसम में इस तरह रखें स्किन का खास ख्याल, अपनाएं ये टिप्स

Monsoon Skincare : इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है, जहां देखो वहां भारी बारिश के कारण बाढ़ और जल भराव जैसे हालात हो रहे हैं। हालांकि, यह चिल्लाती गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन बरसात के मौसम में कई सारे स्किन प्रॉब्लम्स हो जाते हैं, क्योंकि इस मौसम में एनवायरमेंट में नमी होती है, जिस कारण स्क्रीन में चिपचिपाहट, पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याएं होने लगती है। इससे स्किन डल भी पड़ जाती है। ऐसे मौसम में चेहरे का खास ख्याल रखना पड़ता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने चेहरे की चमक को बरकरार रख सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…

skin

अपनाएं ये टिप्स

  • मानसून का मौसम ऐसा समय होता है, जब बारिश के कारण त्वचा में नमी बनी होती है। इस कारण स्किन चिपचिपा हो जाता है। इससे बचने के लिए आपको दिन भर में 2 बार फेस वॉश करना चाहिए, जिससे स्कीन पर मौजूद तेल और गंदगी हट सके। वहीं, स्किन को वॉश करने के बाद किसी अच्छे क्लींजर से चेहरे की सफाई करें। रात में सोने से पहले चेहरे को जरूर धोकर सोए, ताकि आपके चेहरे पर ग्लो आ सके।
  • बारिश के मौसम में पिंपल्स निकलना बेहद आम बात है, लेकिन इस दौरान आपको खुद का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। इसलिए आपको पिंपल से बचने के लिए टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। टोनर हमारे स्कीन में PH स्केल को बैलेंस करता है। साथ ही त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाता है।
  • बारिश के मौसम में चेहरे की केयर के लिए मॉइश्चराइजर करना बेहद जरूरी है। यह स्किन को ओयली करने से रोकता है और दिनभर इसे हाइड्रेटेड रखता है। इसके अलावा, आपको दिनभर में 7 से 8 ग्लास पानी पीना चाहिए, ताकि त्वचा पर इसका असर देखने को मिले।
  • गर्मी के अलावा, इस मौसम में भी घर से निकलते वक्त मानसून में मिलने वाली सनस्कीन अवश्य लगाएं। यह एक प्रोटेक्टिव लेयर की तरह चेहरे का ध्यान रखता है। इससे बाहरी पार्टिकल्स चेहरे के डेड स्किन सेल्स में प्रवेश करने से रुकते हैं और स्कीन को ग्लोइिंग बनाते हैं।
  • चेहरे को हेल्दी और चमकदार बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में ऐसे फूड को शामिल करें, जोकि विटमिन और मिनरल्स से भरपूर हो। आप हरी पत्तेदार सब्जी खा सकते हैं। इसके अलावा, मौसमी फलों का सेवन भी आपके चेहरे को सुंदर और सॉफ्ट बना सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews