मिनटों में बनाएं हेल्दी साबुदाना चाट, बरसात में बन सकता है परफेक्ट ऑप्शन

बरसात के मौसम में चटपटा खाने की चाहत के लिए साबूदाना चाट एक बेहतरीन, हेल्दी और इंस्टेंट रेसिपी है। यह व्रत, त्यौहार के अलावा अन्य दिनों में भी पसंद किया जाता है।
Sabudana Chaat

बरसात के मौसम में हमेशा कुछ ना कुछ चटपटा खाने का मन करता है, कभी लोग पकौड़ी कहते हैं, तो कभी सैंडविच बनाते। इस मौसम में चटपटा, कुरकुरा और क्रिस्पी खाने की तलब लगती है। बारिश के दौरान सब लोग घर पर इकट्ठे रहते हैं, ऐसे में यह एक गेट टूगेदर का भी मौका होता है, क्योंकि आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी में परिवार के साथ चंद लम्हे भी बिताना बहुत ही मुश्किल सा होता है। ऐसे में यदि रेनी सीजन हो और सभी लोग घर पर हो, तो आपको कुछ अलग और अनोखा रेसिपी ट्राई करनी चाहिए।

आज हम आपको साबूदाना का चाट बनाने की आसान सी रेसिपी बताएंगे, जो आप व्रत के अलावा अन्य दिनों में भी बना कर खा सकते हैं। यह बहुत ही स्वादिष्ट और सेहत मंद होता है।

साबूदाना चाट

इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी करने की जरूरत नहीं है और आप इस साबूदाना चाट को बहुत ही कम समय में बना कर तैयार कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे सुबह या शाम कभी भी खा सकते हैं। इसका सेवन व्रत, त्यौहार के अलावा नॉर्मल दिनों में भी किया जा सकता है, क्योंकि यह खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और चटपटा होता है। इसलिए यह हर वर्ग के सदस्य को पसंद आएगा, और वह इसका स्व डी भूल नहीं पाएंगे और बार-बार आपसे इस रेसिपी को बनाने की जिद भी करेंगे। मिनट में बनने वाली इस रेसिपी को आप टिफिन, नाश्ते या फिर हल्की भूख लगने पर भी बना सकते हैं।

फायदे

सबसे पहले हम आपको बता दे, की साबूदाना कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो कि शरीर को तुरंत एनर्जी प्रोवाइड करता है। साबूदाना चाट एक लाइट, हेल्दी और इंस्टेंट बनने वाली रेसिपी में से एक है। इसमें उबले हुए आलू, दही, मूंगफली और ताजा मसालेदार ले जाते हैं, जो कि न्यूट्रिएंट्स का काम करते हैं। बिना ज्यादा तेल और मसाले के बनने वाली यह डिश हर किसी के लिए फायदेमंद और परफेक्ट होती है।

सामग्री

इसे बनाने के लिए रात में ही साबूदाना को पानी में भिगो दे। अब मूंगफली को, दो कटे हुए उबले आलू ले, एक बारीक कटा हुआ टमाटर, एक बारी कटा हुआ खीर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, दो बड़े चम्मच नींबू का रा, हरा धनिया, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर को एक जगह पर एकत्रित कर ले।

रेसिपी

  • अब हम आपको साबूदाना चाट बनाने की आसान सी रेसिपी बताएंगे, जिससे आप मिनट में या जाएगा बनकर तैयार कर सकते हैं, जो कि खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट होने वाला है।
  • सबसे पहले, आपको 4 से 5 घंटे तक, या फिर रात भर साबूदाने को अच्छी तरह से ढोल कर पानी में भीग देना है।
  • अब एक कढ़ाई में मूंगफली को लें, उसे गैस पर धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भून लें।
  • जब यह ठंडा हो जाए, तो इसका छिलका हटाकर क्रश कर लें।
  • अब एक बड़ा कटोरी लें। इसमें भीगा हुआ साबूदाना, उबले हुए आलू, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और हरा धनिया डालें। फिर इसमें भुनी हुई मूंगफली, सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालें।
  • अब इन सभी को बहुत अच्छी तरह से मिला लें। जब यह मिश्रण अच्छी तरह से तैयार हो जाए, तब इसमें नींबू का रस डालें। अब इसे हल्के हाथों से मिक्स कर लें।

हर कोई करेगा तारीफ

आपका हेल्दी और टेस्टी साबूदाना चाट तैयार है। इसे तुरंत परोसें वरना यह चिपचिपा हो सकता है। यकीन मानिए आपका यह इतना ज्यादा स्वादिष्ट होगा कि हर कोई इसे खाकर आपकी तारीफ करेगा। केवल इतना ही नहीं, आप इसे घर आने वाले मेहमानों को भी परोस सकते हैं। इस व्रत, त्यौहार के अलावा किसी भी दिन बनाया जा सकता है, जो कि सेहतमंद और पौष्टिकता से भरपूर है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews