शिक्षक किसी भी व्यक्ति के जीवन से अज्ञानता के अंधेरे को दूर कर ज्ञान की रोशनी लाने का काम करते हैं। शिक्षक का दिया ज्ञान ही व्यक्ति को जीवन की ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करता है। 5 सितंबर को देशभर में शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता जताने के इस दिन पर शैक्षणिक संस्थानों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम देखने को मिलते हैं। विद्यार्थी अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हैं और उनका आभार व्यक्त करते हैं। अगर आप भी अपने प्रिय शिक्षक या मार्गदर्शक को शुभकामना देना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ खास संदेश लेकर आए हैं।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं

ज्ञान का दीपक जलाकर अंधेरा मिटाया, हमें आगे बढ़ना सिखाया,
आपका हर सबक याद रहेगा गुरुदेव।

मां जीवन देती है, पिता पहचान देते हैं,
लेकिन गुरु जीवन को सही ज्ञान देते हैं।

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं।

शिक्षक का मार्गदर्शन ही विद्यार्थी के भविष्य की मजबूत नींव है।

हैप्पी टीचर्स डे।

ज्ञान देने वाले गुरु के चरणों की धूल चंदन के समान है।

शिक्षक दिवस की बधाई।

गुरु का आशीर्वाद साथ होता है, तो मुश्किल रास्ता भी आसान होता है,
मंजिल भले ही कितनी दूर क्यों न हो, गुरु का ज्ञान हमेशा पहचान होता है।

गुरु ने दिया ज्ञान का उजियारा, जीवन को बनाया बेहतर और प्यारा,
शब्दों में कैसे करें गुणगान, हमारे गुरु को शत् शत् प्रणाम।

गुरु गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु अपने गोविन्द दियो बताय

रौशनी बनकर आये जो हमारी जिंदगी में
ऐसे गुरुओ को मैं प्रणाम करता हूं